सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RBSE 10th Result 2026 Out: Rajasthan Board Class 10 Result Pass Percentage Last Year to This Toppers List

RBSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत, पिछले साल से 1.17 प्रतिशत ज्यादा; टॉप पांच जिले कौन से?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Tue, 24 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 10th Result 2026 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 94.23 प्रतिशत के साथ जारी किया, जो पिछले वर्ष से बेहतर है। इस बार पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1.17 प्रतिशत ज्यादा रहा है। 2025 में दसवीं का रिजल्ट 93.06 प्रतिशत रहा था।

RBSE 10th Result 2026 Out: Rajasthan Board Class 10 Result Pass Percentage Last Year to This Toppers List
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से दोपहर करीब 1 बजे परिणाम जारी किया। इसके साथ ही प्रदेश के 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया।

Trending Videos

 
कुल परिणाम में सुधार, पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन
इस वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी राज्य के शिक्षा स्तर में निरंतर सुधार की ओर संकेत करती है और छात्रों की मेहनत को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्राओं ने फिर मारी बाजी
परिणामों में इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 दर्ज किया गया, जबकि छात्रों का परिणाम 93.63 प्रतिशत रहा। इससे स्पष्ट है कि छात्राएं लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में आगे बनी हुई हैं।
 
ऐतिहासिक रहा इस बार का रिजल्ट
इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में खास रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया गया, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने के लिए अधिक समय मिलेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?


दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आगामी 2026-27 सत्र से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहली परीक्षा मार्च में और दूसरी परीक्षा मई में होगी, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-
 
परीक्षा तिथियां और आगे की तैयारी
इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद अब छात्र अपने करियर और आगे की पढ़ाई को लेकर निर्णय लेने में जुट गए हैं।

पढ़ें- RBSE 10th Result: बोर्ड की वेबसाइट स्लो है? अब इस Direct Link से चेक करें रिजल्ट, एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया और रिजल्ट
RBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 561 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 10 लाख 49 हजार 68 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इन परीक्षार्थियों में से 5 लाख 55 हजार 663 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की और 3 लाख 60 हजार 656 की छात्र-छात्राओं की सेकेंड डिवीजन आई, जबकि 72 हजार 29 विद्यार्थियों की थर्ड डिवीजन आई है। वहीं, 172 विद्यार्थी केवल पास हुए हैं।

10वीं बोर्ड रिजल्ट में ये पांच जिले रहे टॉप पर

  1. झुंझुनूं 97.77 प्रतिशत
  2. डीडवाना-कुचामन 97.59 प्रतिशत
  3. सीकर 97.43 प्रतिशत
  4. नागौर 97. 09 प्रतिशत
  5. जोधपुर 96. 48 प्रतिशत 


रिजल्ट ट्रेंड: हर साल बदलता रहा समय
पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड हर साल अलग-अलग समय पर परिणाम जारी करता रहा है। आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 1.5 से 2 महीने के भीतर परिणाम घोषित किए जाते हैं, हालांकि इस बार मार्च में ही रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बनाया गया है। वहीं, पिछले 7 वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो रिजल्ट आने में लगने वाला समय हर साल अलग रहा है।

साल 2025 में 4 अप्रैल को अंतिम परीक्षा हुई और 28 मई को रिजल्ट जारी हुआ, यानी करीब 55 दिन का इंतजार करना पड़ा। 2024 में 30 मार्च को परीक्षा खत्म हुई और 29 मई को परिणाम आया, जिसमें 59 दिन लगे।

वहीं, 2023 में 11 अप्रैल को एग्जाम खत्म हुए और 1 जून को रिजल्ट आया, यानी 50 दिन का गैप रहा। 2022 में यह अंतर 49 दिनों का रहा, जबकि 2019 में छात्रों को सबसे ज्यादा 69 दिन तक इंतजार करना पड़ा।

कोविड काल में 2021 में परीक्षा नहीं हुई थी, लेकिन 30 जुलाई को परिणाम घोषित किया गया। वहीं 2020 में 29 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो राजस्थान बोर्ड हर साल अलग-अलग समय में रिजल्ट जारी करता है, लेकिन आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 1.5 से 2 महीने के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं।

पढ़ें- RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छाई लड़कियां, लड़कों को पछाड़ा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed