सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   groom rizwan stuck in qatar wedding on march 30 gaya flight cancelled news today bihar news

Bihar: जंग की वजह से कतर में फंसा दूल्हा रिजवान, 30 मार्च को होना है निकाह, तीन बार कैंसिल हुआ टिकट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया जिले के रिजवान के निकाह पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर पड़ गया है। कतर में फंसे रिजवान की तीन बार फ्लाइट टिकट कैंसिल हो चुकी है, जिससे उसकी घर वापसी अनिश्चित हो गई है। शादी की सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है

groom rizwan stuck in qatar wedding on march 30 gaya flight cancelled news today bihar news
खंडेल गांव के लोग कर रहे दुल्हे का इंतजार
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत खंडेल गांव निवासी जमील शाह के बेटे रिजवान का निकाह 30 मार्च 2026 को तय है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गांव और रिश्तेदारों के बीच करीब 500 निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं। बारात के लिए बस, मेहमानों के ठहरने के लिए होटल और खाने-पीने के लिए बावर्ची तक बुक कर लिए गए हैं। परिवार ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हालात ने इस खुशियों भरे मौके पर संकट खड़ा कर दिया है।

घर वापसी अधर में लटकी
दरअसल, ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण खाड़ी देशों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हैं। रिजवान, जो कतर में काम करता है, अपने निकाह में शामिल होने के लिए 17 मार्च को पहली बार टिकट बुक किया, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसके बाद उसने 20 मार्च को दोबारा टिकट लिया, मगर वह भी रद्द हो गया। अब तक तीन बार उसका टिकट कैंसिल हो चुका है, जिससे उसकी घर वापसी अधर में लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान को घर लाने में जुटा परिवार
रिजवान के बड़े भाई जहांगीर आलम ने बताया कि निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी है, लेकिन दूल्हे का ही आना अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि अगर रिजवान बारात वाले दिन भी किसी तरह गांव पहुंच जाता है, तो निकाह करवा दिया जाएगा, अन्यथा तारीख आगे बढ़ानी पड़ेगी। परिवार लगातार रिजवान से संपर्क में है और वह भी हर हाल में घर आने की कोशिश कर रहा है।

रिजवान के लिए मस्जिद में की जा रही दुआ
रिजवान के चाचा ने बताया कि गांव के लोग मस्जिद में इकट्ठा होकर उसकी सलामती और समय पर वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़की पक्ष के लोग दिल्ली से आ चुके हैं और शादी की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है, खासकर रिजवान के पिता काफी परेशान हैं।

इलाके के 100 से ज्यादा युवा खाड़ी देशों में करते हैं काम
खंडेल गांव समेत आसपास के बहेरा और सपा बिगहा जैसे गांवों के 100 से अधिक युवक रोजी-रोटी के लिए खाड़ी देशों में काम करते हैं। इनमें से करीब 25 युवक सिर्फ खंडेल गांव के ही हैं, जो कतर, सऊदी अरब और अन्य देशों में हैं। ईद के मौके पर कई लोग घर आने वाले थे, लेकिन युद्ध जैसे हालात के कारण नहीं आ सके। गांव के ही राजीव खान, जो हाल ही में दुबई से लौटे हैं, ने बताया कि वहां हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। दिन में सामान्य स्थिति रहती है, लेकिन रात में धमाकों और मिसाइलों की आवाज से डर का माहौल बन जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी भी तीन फ्लाइट कैंसिल हुईं, उसके बाद चौथी बार में किसी तरह भारत पहुंच पाए।

ये भी पढ़ें: छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी लाने निकले थे फूफा और भतीजा, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

'50-60 युवक खाड़ी देशों में फंसे'
वहीं, गांव के सरबर खान ने बताया कि खंडेल गांव की करीब 300 घरों की आबादी में 50-60 युवक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। सभी के परिवार चिंतित हैं और बस हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, पूरा गांव और परिवार अल्लाह से दुआ कर रहा है कि रिजवान सही-सलामत अपने घर लौट आए, ताकि तय तारीख पर उसका निकाह संपन्न हो सके और खुशियां मातम में न बदलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed