सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   son beat his mother to death arrested by police in In Gopalganj bihar

Bihar News: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक बेटे ने जमीन विवाद और शराब के नशे में अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में लंबे समय से चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद और शराब के नशे ने बेटे को आपा खोने पर मजबूर किया।

son beat his mother to death arrested by police in In Gopalganj bihar
हत्या के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद और शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल परिवार को बिखेर दिया, बल्कि पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

Trending Videos


बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतका के घर में लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बेटा कुछ समय पहले बाहर से लौटा था और शराब की लत का शिकार हो चुका था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और नशे में अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक,वृद्धा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई थी कि उसके हाथ और पैर भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्धा ने तोड़ा दम
घर में मची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान वृद्धा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल और फिर गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन घाव इतने गंभीर थे कि गोरखपुर पहुंचने से पहले ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मां की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया।

ये भी पढ़ें: शिवहर के DDC बृजेश कुमार पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

आरोपी बेटा गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed