RBSE Result 2026 Out: राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं में भी छात्राओं ने मारी बाजी, जानें कितना रहा रिजल्ट
RBSE Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5 और 8 का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया, जिसमें दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 97% से अधिक रहा। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को A और B ग्रेड मिले, जबकि 30 हजार से अधिक छात्रों को सप्लीमेंट्री के लिए चिन्हित किया गया है।
विस्तार
राजस्थान में कक्षा 5 और 8 के परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं। इस बार दोनों कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कक्षा 5 में कुल 13 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 13 लाख 33 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 97.75 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.28 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 8 में लगभग 12 लाख 86 हजार छात्र पंजीकृत थे और करीब 12 लाख 45 हजार ने परीक्षा दी। इस कक्षा का कुल परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से करीब 0.35 प्रतिशत ज्यादा है। कुल मिलाकर दोनों कक्षाओं का संयुक्त परिणाम 96.52 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का रिजल्ट 97.57 प्रतिशत और छात्रों का 97.01 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार करीब 30,640 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री में रखा गया है, जिनकी परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होगी।
राज्य स्तर पर जयपुर सबसे आगे
राज्य स्तर पर जयपुर जिला सबसे आगे रहा, जबकि सिरोही जिला सबसे पीछे रहा। वहीं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले जिलों में सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अजमेर और सीकर शामिल हैं। बोर्ड की ओर से परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किए गए हैं, जिसमें A से E ग्रेड तक छात्रों का मूल्यांकन किया गया है। कक्षा 5 और 8 के परीक्षा परिणाम के साथ ग्रेडिंग सिस्टम का भी पूरा ब्यौरा जारी किया गया है। इस बार परिणाम A से E ग्रेड के आधार पर घोषित किए गए हैं।
कुछ ऐसा रहा कक्षा 5वीं का रिजल्ट
कक्षा 5 की बात करें तो 81 से 100 अंक पाने वाले 4 लाख 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों को A ग्रेड मिला, जो करीब 35.87 प्रतिशत है। वहीं 61 से 80 अंक वाले 54.60 प्रतिशत छात्रों को B ग्रेड दिया गया। 41 से 60 अंक वाले 7.28 प्रतिशत छात्र C ग्रेड में रहे, जबकि बहुत कम छात्र D और E ग्रेड में आए।
कक्षा 8वीं में सबसे ज्यादा B ग्रेड मिला
कक्षा 8 में 81 से 100 अंक पाने वाले करीब 2 लाख 60 हजार छात्रों को A ग्रेड मिला, जो 20.41 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा 55.04 प्रतिशत छात्रों को B ग्रेड मिला। 41 से 60 अंक वाले 21.46 प्रतिशत छात्र C ग्रेड में रहे। कम अंक पाने वाले छात्रों की संख्या काफी कम रही, जिससे साफ है कि इस बार भी अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बोर्ड के अनुसार, कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस बार दोनों कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट
इतने विद्यार्थी थे पंजीकृत
कक्षा 5 में कुल 13 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 13 लाख 33 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 97.75 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.28 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 8 में लगभग 12 लाख 86 हजार छात्र पंजीकृत थे और करीब 12 लाख 45 हजार ने परीक्षा दी। इस कक्षा का कुल परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से करीब 0.35 प्रतिशत ज्यादा है। कुल मिलाकर दोनों कक्षाओं का संयुक्त परिणाम 96.52 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का रिजल्ट 97.57 प्रतिशत और छात्रों का 97.01 प्रतिशत दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.