सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में प्रश्नकाल, कृषि मंत्री ने किसानों की दोगुनी आय पर दिया अहम जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 24 Mar 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha LIVE Proceedings News: संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर भारत सरकार के रुख से पूरे देश को अवगत कराया। आज ईरान और अमेरिका-इस्राइल के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात पर पीएम मोदी राज्यसभा में बयान दे सकते हैं। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा। संसद से जुड़े तमाम अपडेट्स पढ़ें इस लाइव ब्लॉग में

Parliament Budget Session LIVE Updates PM Modi West Asia Rajya Sabha Lok Sabha Question Hour hindi news update
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:00 AM, 24-Mar-2026

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में प्रश्नकाल

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ है, जबकि राज्यसभा में पीठासीन सभापति सीपी राधाकृष्णन की अनुमति से अहम मुद्दे उठाए गए। लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय दोगुनी किए जाने के संबंध में अहम जवाब दिया। उन्होंने कहा, सरकार की विभिन्न पहलों से कृषि क्षेत्र में किसानों की आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उर्वरक सब्सिडी जैसे उपाय किए गए हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्री चौहान ने जोर देकर कहा कि कुछ मामलों में आय तीन से चार गुना भी बढ़ी है। तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर सवाल उठाए थे। चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के प्रयासों को पुरस्कृत करेगी। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने बताया कि सरकार सहकारिता क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रही है। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र को 5 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
10:51 AM, 24-Mar-2026

राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा बहस होनी चाहिए

राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, इतनी बड़ी समस्या दुनिया के सामने है। अगर आप चाहते हैं कि देश को इस बारे में पता चले, तो इस पर बहस होनी चाहिए।
09:59 AM, 24-Mar-2026

हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम अध्यक्ष हाजी शौकत अली के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, यह देश कानून के अनुसार चलता है। कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी एक अबोध बालक हैं। उन्होंने कोरोना काल में गलत सूचना फैलाई और लोगों को भड़काया। आज भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है। देश में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। जबकि, दुनिया भर के देशों में कीमतें बढ़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेल का दाम बढ़ा दिया है तो राहुल गांधी इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस देश में परेशानी नेता प्रतिपक्ष है। 
07:35 AM, 24-Mar-2026

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में प्रश्नकाल, कृषि मंत्री ने किसानों की दोगुनी आय पर दिया अहम जवाब

संसद के बजट सत्र में आज भी दोनों सदनों में कई अहम विधायी काम सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल की शुरुआत होगी। राज्यसभा में पीठासीन सभापति की अनुमति से सदस्य अहम मुद्दे उठाएंगे। राज्यसभा में पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक ताकतों के टकराव के मुद्दे पर वक्तव्य दे सकते हैं। इसके अलावा दोनों सदनों में कुछ अहम विधेयकों पर भी चर्चा कराए जाने की संभावना है।

पीएम मोदी लोकसभा में बता चुके हैं पश्चिम एशिया को लेकर सरकार का रूख
बता दें कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच बीते 25 दिनों से युद्ध जारी है। इस कारण तेल और गैंस संकट के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हो गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर एक दिन पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संसद से वैश्विक शांति की अपील की थी। उन्होंने लोकसभा में करीब 25 मिनट के वक्तव्य में विस्तार से इस बात की जानकारी दी कि सरकार पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात से निपटने की दिशा में क्या कदम उठा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed