{"_id":"69c1ff6ada366e62150d0dde","slug":"air-india-group-will-operate-flights-to-west-asia-several-routes-remain-suspended-jeddah-muscat-uae-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के लिए एअर इंडिया समूह आज संचालित करेगा 24 उड़ानें, कई रूट अब भी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के लिए एअर इंडिया समूह आज संचालित करेगा 24 उड़ानें, कई रूट अब भी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार
एअर इंडिया समूह आज पश्चिम एशिया के लिए कई उड़ानें संचालित कर रहा है। इसमें जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं, जबकि यूएई के लिए विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। जबकि कई रूट पर अब भी निलंबन जारी रहेगा।
एअर इंडिया विमान
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
एअर इंडिया समूह ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 24 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। एअर इंडिया द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जहां कुछ रूटों पर सेवाएं जारी हैं, वहीं कई गंतव्यों के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रखी गई हैं।
सक्रिय और विशेष उड़ानें
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर इन उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, शारजाह, रास अल खैमाह, अल ऐन, सलालाह (ओमान), रियाद और दम्माम (सऊदी अरब) के लिए सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा बहरीन, दोहा, कुवैत सिटी और तेल अवीव के लिए भी कोई निर्धारित या विशेष उड़ानें (एड-हॉक) उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
निलंबित रूटों पर बुकिंग कराने वाले यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख के लिए रीबुकिंग कर सकते हैं या पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos

- जेद्दा: दोनों एयरलाइनें भारत-जेद्दा के बीच कुल दस उड़ानें संचालित होंगी। एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो रिटर्न सेवाएं चलाएगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।
- मस्कट: एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और मुंबई से मस्कट के लिए चार निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी।
- यूएई: समूह स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर यूएई के लिए 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगा। दुबई और अबू धाबी में कोई नियमित सेवा नहीं है, लेकिन एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली, कोझिकोड और मुंबई के लिए विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, शारजाह, रास अल खैमाह, अल ऐन, सलालाह (ओमान), रियाद और दम्माम (सऊदी अरब) के लिए सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा बहरीन, दोहा, कुवैत सिटी और तेल अवीव के लिए भी कोई निर्धारित या विशेष उड़ानें (एड-हॉक) उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
निलंबित रूटों पर बुकिंग कराने वाले यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख के लिए रीबुकिंग कर सकते हैं या पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
- यात्री एअर इंडिया की वेबसाइट या 24x7 कस्टमर सपोर्ट नंबर (+911169329333, +911169329999) पर संपर्क कर सकते हैं।
- एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री व्हाट्सएप असिस्टेंट 'टिया' (+91 63600 12345) के जरिए भी रीबुकिंग कर सकते हैं।