सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Fire breaks out in AC manufacturing company warehouse in Kotputli-Behror goods worth crores destroyed

Kotputli-Behror: एसी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror: कोटपुतली-बहरोड़ के रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एक एसी कंपनी के गोदाम में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। करीब 50 हजार वर्ग फीट में फैली आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।

Fire breaks out in AC manufacturing company warehouse in Kotputli-Behror goods worth crores destroyed
एसी के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपुतली-बहरोड़ जिले के रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांस कंपनी के विशाल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में करीब 50 हजार वर्ग फीट में फैला पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते वहां रखा करोड़ों रुपये का सामान आग की चपेट में आ गया और पूरा इलाका धुएं के घने गुबार से भर उठा। दूर-दूर तक उठती लपटें और आसमान में छाया काला धुआं इस भीषण हादसे की भयावहता को बयां कर रहा था।

Trending Videos

5 करोड़ रुपये का माल स्वाहा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोदाम में करीब 5 करोड़ रुपये का माल रखा हुआ था, जो आग में पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में कुल नुकसान लगभग 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि गोदाम में वाहनों से संबंधित पार्ट्स के निर्माण और भंडारण का काम किया जाता था। ऐसे में आग लगने के बाद बड़ी मात्रा में रखा ज्वलनशील सामान तेजी से सुलग उठा, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही रीको घिलोठ की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आग की विकरालता के सामने शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीमराणा और बहरोड़ से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत, लगातार पानी की बौछार और संयुक्त प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों की तत्परता और समन्वय के चलते आग को आसपास की अन्य इकाइयों तक फैलने से रोका गया, वरना नुकसान और भी व्यापक हो सकता था।

पुलिस का जाब्ता मौके पर रहा तैनात
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर, मांढन और नीमराणा थाना पुलिस का जाब्ता रातभर मौके पर तैनात रहा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी और कोटपुतली-बहरोड़ जिले के पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में आज ‘रिजल्ट डे’: RBSE के तहत 10वीं का रिजल्ट आज, 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी होंगे जारी

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों पर भी पड़ताल की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed