Rajasthan Crime: प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, झाड़ियों में मिला था पत्नी का शव; हिरासत में हत्या का आरोपी पति
Bhiwadi News: भिवाड़ी में गोधान पहाड़ी पर मिले महिला के शव का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। मृतका की पहचान के बाद पति नदीम को हिरासत में लिया गया, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या करना कबूल किया।
Bhiwadi News: भिवाड़ी में गोधान पहाड़ी पर मिले महिला के शव का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। मृतका की पहचान के बाद पति नदीम को हिरासत में लिया गया, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या करना कबूल किया।
विस्तार
भिवाड़ी के गोधान की पहाड़ी में मिली अज्ञात महिला की लहूलुहान लाश के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च को कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि गोधान की पहाड़ी में एक महिला का शव खून से सना हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम, साइबर सेल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू किए गए।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी संसाधनों की मदद से मृतका की पहचान गुलव्सा (32) निवासी सागर (मध्यप्रदेश), हाल निवासी सांथलका भिवाड़ी के रूप में की। इसके बाद जांच की सुई सीधे उसके पति नदीम की ओर घूमी।
मृतका के परिजनों को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नदीम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पढ़ें- विदेशी महिला से गालियां बुलवाने का मामला: जयपुर घूमने आई थी जर्मन पर्यटक, ऑटो चालक ने की अभद्रता; अब गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि उसने करीब पांच वर्ष पूर्व गुलव्सा से प्रेम विवाह किया था और दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। पारिवारिक कलह, आपसी विवाद और पत्नी की जिद्दी प्रवृत्ति के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। ईद के दिन हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में थाना भिवाड़ी फैज तृतीय के थानाधिकारी दारा सिंह के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.