{"_id":"6abe512f762d1a759a06d7c7","slug":"woman-duped-of-gold-jewellery-by-threatening-her-with-premature-death-in-chhattisgarh-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अकाल मौत का डर दिखाकर महिला से ठगे 150 ग्राम सोने के जेवर, तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 हजार भी ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अकाल मौत का डर दिखाकर महिला से ठगे 150 ग्राम सोने के जेवर, तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 हजार भी ऐंठे
Thu, 01 Oct 2026 05:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:55 PM IST
सार
तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तीन कथित साधुओं ने महिला से करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण और 9 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने परिवार में अकाल मौत और बड़ी अनहोनी का डर दिखाकर महिला को चुप रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तीन कथित साधुओं ने एक महिला से लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण और नौ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ठगी
यह घटना मार्च 2026 की है, जब तीन आरोपी साधु के भेष में महिला नैना परमार के घर के आसपास पहुंचे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला को उसकी बीमारी और आंखों की समस्याओं के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं, जिनसे महिला को लगा कि उन्हें उसके बारे में विशेष जानकारी है। आरोपियों ने परिवार की समस्याएं दूर करने और पूजा कराने का भरोसा दिलाया। पहली बार में उन्होंने पूजा के नाम पर लगभग तीन ग्राम सोने की अंगूठी और नौ हजार रुपये ले लिए। उन्होंने भरोसा दिया था कि पूजा पूरी होते ही सारा सामान वापस कर देंगे।
झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर मांगते रहे
इसके बाद आरोपी हर 10 से 12 दिन में महिला के घर पहुंचने लगे और मोबाइल नंबर देकर फोन पर भी संपर्क बनाए रखा। आरोपी लगातार पूजा का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर मांगते रहे। लगभग सात बार में आरोपियों ने महिला से करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए, जिनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल थे। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो परिवार में बड़ी अनहोनी या किसी सदस्य की अकाल मौत हो सकती है। इस डर के कारण महिला ने महीनों तक परिवार से बात छिपाई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
गत 7 सितंबर से आरोपी दोबारा महिला से आभूषण और नकदी की मांग करने लगे। महिला के पास और सामान न होने पर भी वे लगातार फोन करते रहे। अंततः 25 सितंबर की रात जब महिला के पति जसवंत परमार घर पहुंचे, तो महिला ने रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद पति तुरंत गंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।