पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth arrested for threatening to make obscene photos viral on Instagram, mobile seized

Raipur News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Sun, 28 Jun 2026 05:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Jun 2026 05:59 PM IST
सार

राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Youth arrested for threatening to make obscene photos viral on Instagram, mobile seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी ने संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सोहेब सिद्दीकी (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो कबीर नगर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि किसी को ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध का सामना करना पड़े तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed