पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth attacked with knife in Raipur, two accused arrested; one minor in custody

Raipur News: रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग हिरासत में

Sun, 28 Jun 2026 04:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Youth attacked with knife in Raipur, two accused arrested; one minor in custody
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल युवक कृष दीप और आरोपियों के बीच पहले से परिचय था तथा किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना वाले दिन सुबह मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक से मिलने पहुंचे। आमने-सामने होने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर कृष दीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया।


पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
  1. महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी (21 वर्ष), निवासी कालीबाड़ी, रायपुर।
  2. देव बघेल (21 वर्ष), निवासी राम जानकी मंदिर के पीछे, रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed