{"_id":"69f065bc59a2d80f2c0a9a38","slug":"a-girl-on-her-way-to-a-wedding-falls-on-her-dies-during-treatment-bastar-news-c-1-1-noi1494-4218934-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर में शादी से पहले मातम: जंगल के रास्ते में अचानक पेड़ का डगाल गिरा, 14 साल की किशोरी की मौत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में शादी से पहले मातम: जंगल के रास्ते में अचानक पेड़ का डगाल गिरा, 14 साल की किशोरी की मौत से हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में अपनी सहेलियों के साथ शादी कार्यक्रम में जा रही 14 वर्षीय किशोरी पर जंगल के रास्ते में अचानक पेड़ का डगाल गिर गया। घायल बच्ची को धनोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती और फिर कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले एक 14 वर्षीय बच्ची की पेड़ का डाल गिरने से मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
Trending Videos
आमाबेड़ा थाना प्रभारी विनोद साहू ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमाबेड़ा निवासी रमेश की बेटी योगेश्वरी पोटाई थी। योगेश्वरी अपनी सहेलियों के साथ जंगल के रास्ते जा रही थी। वे एक परिचित के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक जंगल के बीच में एक पेड़ का डाल योगेश्वरी के ऊपर गिर पड़ा। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल धनोरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान योगेश्वरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
योगेश्वरी पोटाई की उम्र 14 वर्ष थी। वह आमाबेड़ा निवासी रमेश की बेटी थी। यह घटना जंगल के रास्ते से गुजरते समय हुई। पेड़ का डाल अचानक गिरने से बच्ची को गंभीर चोटें आईं। परिजनों में इस दुखद घटना से गम की लहर दौड़ गई है।
घायल बच्ची को पहले धनोरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

कमेंट
कमेंट X