सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Entrepreneurs to earn an annual income of up to ₹5 lakh; Giriraj Singh directs officials to formulate

Raipur: उद्यमियों को मिलेगी पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय; गिरिराज सिंह ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Giriraj Singh CG Visit: दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया है।

Raipur: Entrepreneurs to earn an annual income of up to ₹5 lakh; Giriraj Singh directs officials to formulate
समीक्ष बैठक लेते केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Giriraj Singh CG Visit: दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों, शिल्पियों एवं कारीगरों को डिजाइन विकास संबंधी नियमित प्रशिक्षण दिया जाये ताकि उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़े और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

 

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग क्षेत्र के उद्यमियों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास हों। उन्होंने कहा कि हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों को निर्यात एजेंसियों से जोड़ा जाए तथा उनके उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिल सके। बैठक में सिल्क एवं कॉटन उत्पादों में अन्य प्राकृतिक रेशों के समावेश के माध्यम से नवीन उत्पाद विकसित करने और बाजार विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित खेती को बढ़ावा देने निर्देश 
सिंह ने रेशम केंद्रों में रेशम पौधों के साथ फ्लोरीकल्चर एवं सब्जी उत्पादन की मिश्रित खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए, जिससे कृमिपालकों एवं कीटपालकों की आय में अतिरिक्त वृद्धि हो सके। उन्होंने वस्त्र निर्माण में प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए हल्दी, कत्था, मेहंदी तथा विभिन्न पुष्पों से प्राप्त रंगों के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता बताई। साथ ही हथकरघा क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक डिजाइन एवं उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सहयोग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। बैठक में खादी, ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प एवं रेशम क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा, छत्तीसगढ़ माटी कला एवं हस्तशिल्प बोर्ड के प्रबंध संचालक जयप्रकाश मौर्य, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक लीना कमलेश मंडावी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed