{"_id":"6a4c8bf0311967e9d70678ca","slug":"alcoholic-son-kills-mother-dispute-arose-over-refusal-to-give-money-bastar-news-c-1-1-noi1494-4475110-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में एक शराबी बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में रहने वाले शराबी बेटा भीखम लाल उसेंडी ने अपनी मां बुधियारिन उसेंडी 61 वर्ष से सोमवार को शराब के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसे देने के लिए मना कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने अपने घर में रखे कुल्हाड़ी से मां के ऊपर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि घटना के बाद पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
