सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM Flying Squad raids de-addiction centre, checks records and arrangements

नशामुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड और व्यवस्थाएं जांचीं

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 30 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। व्यवस्थाओं की जांच की। टीम में सीएमएस आई रामनिवास, गुप्तचर विभाग से रामकिशन शामिल रहे।
Trending Videos

सीएम फ्लाइंग टीम ने केंद्र में साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच की। केंद्र में नशा मुक्ति उपचार से जुड़े रजिस्टर भी खंगाले गए। टीम ने भर्ती व्यक्तियों का रिकॉर्ड, उपस्थिति और अन्य जरूरी दस्तावेजों का मिलान किया। जांच के समय केंद्र में केवल एक व्यक्ति ही उपचार के लिए मिला। टीम ने केंद्र के कमरों, शौचालयों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या कमी सामने नहीं आई। दस्तावेज और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर सीएम फ्लाइंग टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed