सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles III and Queen Camilla kick off New York trip by honouring victims at the 9/11 Memorial

King Charles In NY: 9/11 मेमोरियल पहुंचे किंग चार्ल्स-क्वीन कैमिला; आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सार

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने न्यूयॉर्क में 9/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यह यात्रा अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

King Charles III and Queen Camilla kick off New York trip by honouring victims at the 9/11 Memorial
किंग चार्ल्स III ने 9/11 मेमोरियल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : @UKinUSA: X
विज्ञापन

विस्तार

किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला ने बुधवार को अपनी न्यूयॉर्क यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले नेशनल 9/11 मेमोरियल का दौरा किया। यहां उन्होंने 2001 के आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया और पुष्पचक्र अर्पित किए। यह शाही जोड़ा अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर चार दिन की यात्रा पर है। साल 2010 में क्वीन एलिजाबेथ II के बाद यह किसी ब्रिटिश शासक की पहली न्यूयॉर्क यात्रा है।
Trending Videos


मेमोरियल पहुंचने पर कई बड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग उनके साथ थे। किंग चार्ल्स ने उन दीवारों पर फूल रखे जहां पीड़ितों के नाम लिखे हैं। उन्होंने हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और बचाव कर्मियों से हाथ मिलाया और बात की। इस दौरान कुछ परिवारों ने अपने खोए हुए परिजनों की तस्वीरें भी दिखाईं। इस मौके पर न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल और मेयर जोहरान ममदानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hormuz crisis: ईरान पर दबाव बढ़ाने की नई रणनीति? होर्मुज पर नाकेबंदी कर ट्रंप मनवाना चाह रहे अपनी ये शर्त

इसके बाद, क्वीन कैमिला न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी का दौरा करेंगी। यहां वे 'विनी-द-पूह' संग्रह के लिए एक नया 'रू' (Roo) खिलौना भेंट करेंगी। इस साल विनी-द-पूह का किरदार 100 साल का हो गया है। लाइब्रेरी में पहले से ही पूह, पिगलेट, टाइगर, ईयोर और कांगा के खिलौने मौजूद हैं। ये खिलौने 1920 के दशक में लेखक एए मिल्ने के बेटे क्रिस्टोफर रॉबिन के पास थे। इन्हें 1987 में लाइब्रेरी को दिया गया था।

इस बीच किंग चार्ल्स एक अर्बन फार्मिंग प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। यह प्रोजेक्ट उन युवाओं की मदद करता है जिन्हें खाने की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने मैनहट्टन में व्यापारिक और वित्तीय नेताओं से मिलेंगे। वे किंग्स ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसकी स्थापना चार्ल्स ने 1976 में की थी।

किंग बनने के बाद चार्ल्स की यह पहली अमेरिका यात्रा है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ चाय पी थी। मंगलवार को किंग और ट्रंप के बीच ओवल ऑफिस में बातचीत हुई। चार्ल्स ने अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित किया। 1991 के बाद ऐसा करने वाले वे पहले ब्रिटिश शासक हैं। इसके बाद व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में डिनर दिया गया। अब वे वर्जीनिया जाएंगे और गुरुवार को ट्रंप से विदाई लेकर बरमूडा के लिए रवाना होंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed