सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: कतर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एक मई से हमाद एयरपोर्ट के लिए शुरू होंगी उड़ानें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान के संसदीय स्पीकर और भारत के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

west asia live updates us iran ceasefire strait of hormuz Islamabad talks trump israel lebanon news in hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:46 AM, 30-Apr-2026

ईरान युद्ध पर अमेरिकी संसद में तीखी बहस

अमेरिका में ट्रंप सरकार द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को लेकर संसद में तीखी बहस देखने को मिली। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ जब कांग्रेस के सामने पेश हुए, तो विपक्षी नेताओं ने युद्ध के खर्च और उद्देश्य पर सवाल उठाए।

इस युद्ध पर अब तक करीब 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। कई सांसदों ने आरोप लगाया कि बिना संसद की मंजूरी के युद्ध शुरू करना गलत है। वहीं सरकार का कहना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अभी भी खतरा बना हुआ है। हालांकि फिलहाल संघर्षविराम लागू है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस मुद्दे पर अमेरिका की राजनीति में भी मतभेद साफ नजर आ रहे हैं।
04:58 AM, 30-Apr-2026

एक मई से दोहा के लिए फिर शुरू होंगी भारतीय विमान सेवाएं

कतर में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक जरूरी जानकारी साझा की है। भारतीय एयरलाइंस अब दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी में हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एक मई 2026 से दोहा और भारत के अलग-अलग शहरों के बीच अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं। दूतावास ने बताया कि उड़ानों का यह संचालन संबंधित अधिकारियों और एयरलाइन पार्टनर्स के साथ तालमेल बिठाकर किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों के समय, बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस के लगातार संपर्क में रहें। यह फैसला क्षेत्र में विमान सेवाओं के लगातार हो रहे विस्तार को देखते हुए लिया गया है।
03:40 AM, 30-Apr-2026

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच अहम चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को फिर से सुरक्षित बनाने पर बात हुई। अमेरिका और ईरान के बीच अभी अस्थायी युद्धविराम चल रहा है। इस कारण फिलहाल जंग रुकी हुई है। लेकिन इलाके में तनाव अब भी बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच अभी तक कोई पक्का समाधान नहीं निकल पाया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार के लिए बहुत खास है। दुनिया के कुल एलएनजी (LNG) व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर जाता है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस रास्ते की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
02:20 AM, 30-Apr-2026

West Asia LIVE: कतर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, एक मई से हमाद एयरपोर्ट के लिए शुरू होंगी उड़ानें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान की संसद के स्पीकर नबीह बेरी से फोन पर बात की है। अराघची ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम अकाउंट पर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। इससे पहले अराघची ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी फोन पर बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने अमेरिका के साथ ईरान के युद्धविराम और अन्य क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed