फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress holds a protest against the insult to Mallikarjun Kharge.

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का धरना

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 14 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Congress holds a protest against the insult to Mallikarjun Kharge.
फोटो-60: बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में शाम को सत्याग्रह करते कांग्रेसी नेता। संवाद
बहादुरगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। यह धरना उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद हुआ। मंच के कथित गंगाजल शुद्धिकरण का विरोध किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने घटना को मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान बताया। उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर मंच शुद्ध करना गलत है।
विज्ञापन

यह केवल मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं है। यह संविधान की समानता और सम्मान की भावना का भी अपमान है। पार्टी के शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने कहा कि हल्द्वानी में मंच का कथित शुद्धिकरण उनका अपमान है। यह घटना भाजपा से जुड़ी दलित विरोधी मानसिकता दर्शाती है। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ सीटू बराही ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेद प्रधान सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed