{"_id":"69e64447e8292d87eb02d38a","slug":"five-people-who-broke-into-a-house-and-vandalized-it-were-arrested-and-sent-to-jail-bastar-news-c-1-1-noi1494-4190012-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर में घर में घुसकर हमला: पुरानी रंजिश में पति की पिटाई, किए तोड़फोड़; पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में घर में घुसकर हमला: पुरानी रंजिश में पति की पिटाई, किए तोड़फोड़; पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर के बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पांच युवकों ने महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पांच युवकों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद डरे परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और प्रार्थिया के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में रखे सामान और खपरैल को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद डरी हुई प्रार्थिया जान बचाकर रिश्तेदार के गांव पहुंची और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
