{"_id":"6a8324e833c470dea7006e6f","slug":"jasbir-saini-president-of-the-rashtriya-saini-sabha-haryana-honoured-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-126334-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के अध्यक्ष जसबीर सैनी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के अध्यक्ष जसबीर सैनी सम्मानित
विज्ञापन
-फोटो 91 : राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी को सम्मानित करते महंत सागरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पूर्व पार्षद जसबीर सैनी को निवास पर महंत सागरनाथ ने सम्मानित किया। महंत ने जसबीर सैनी को सूर्यवंशी सैनी साम्राज्य की पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद दिया और कहा कि समाज में जागृति लाने के लिए इस पुस्तक को घर-घर तक पहुंचाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर महंत सागरनाथ ने जसबीर सैनी को सैनी समाज के प्रवर्तक सूर्यवंशी महाराजा सूर्यसेन सैनी की तस्वीर देकर भी सम्मानित किया। महंत सागरनाथ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जसबीर सैनी ने समाज को एकजुट करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे है। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा धरातल पर समाज के लिए काम करने वाला संगठन है।
उन्होंने सभा की टीम को बधाई देते हुए कहा कि समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ अपने समाज के इतिहास के बारे में जरूर बताया जाए। महंत ने आग्रह किया कि हर घर में महाराजा सूर्यसेन सैनी, महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर अवश्य होनी चाहिए, ताकि उन्हें देखकर बच्चे मजबूती से आगे बढ़ें। जसबीर सैनी ने महंत सागरनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और शिक्षा के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर रोहित सैनी, गौरव सैनी, अत्रे मिस्त्री, रामकुमार सैनी, राजेश सैनी, राजकपूर, प्रवीण सैनी, कृष्ण सैनी, सुभाष, नीरज, आदि मौजूद रहे।