Rajnandgaon News: पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया, रकम जब्त
राजनांदगांव के सोमनी थाना पुलिस ने ग्राम मौहाभाठा में खेत से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3,110 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और अन्य सामान बरामद कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विस्तार
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर सोमनी थाना पुलिस ने टीम गठित कर ग्राम मौहाभाठा स्थित एक खेत में दबिश दी, जहां 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।

.
पुलिस ने मौके से अलख मंडल, हेमचंद नेटी, शुभम ठाकुर, हरिश कुमार और योगेश पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 3,110 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक तौलिया समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। फरार या अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
