सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Leopard terror in Sarona range two people including a woman, injured atmosphere of panic in the village in Ka

कांकेर: सरोना परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक, एक महिला समेत दो लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के सरोना परिक्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जहाँ एक तेंदुए ने महिला व पुरुष दोनों को घायल कर दिया है। घटना के बाद से गाँव मे दहशत देखा जा रहा है।

Leopard terror in Sarona range two people including a woman, injured atmosphere of panic in the village in Ka
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के सरोना परिक्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जहाँ एक तेंदुए ने महिला व पुरुष दोनों को घायल कर दिया है। घटना के बाद से गाँव मे दहशत देखा जा रहा है। वन विभाग की ओर से रात को बाहर निकलने से भी मना किया गया है।



बता दे कि कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र के ग्राम गट्टागुडूम में घर के बाहर बैठी एक महिला के ऊपर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। वही महिला के आवाज को सुनकर आसपास के लोग मदद करने पहुँचे। भीड़ को देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया। वही इस घटना के बाद तेंदुए ने सड़क से गुजर रहे एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उसके ऊपर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत यह रहा कि युवक को ज्यादा चोट नही आई। इस दो बड़ी घटना के बाद गाँव मे दहशत फैल गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग को रात को अकेले बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। वही गांव के लोग डर के चलते बाहर निकलने से भी कतरा रहे है। गाँव में मुनादी भी करा दिया गया है। फिलहाल वन विभाग से लेकर गांव के लोग तेंदुए की तलाश कर रहे है।

विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घायल

तेंदुए के हमले से घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed