सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Woman Harassment Under Pretext of Marriage Accused Backs Out After She Becomes Pregnant Police Arrest Suspect

कांकेर : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर आई नाबालिक को युवक ने अपने प्रेमजाल में फसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन देते हुए उसके साथ अनाचार किया। आरोपी ने बाद में शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

Woman Harassment Under Pretext of Marriage Accused Backs Out After She Becomes Pregnant Police Arrest Suspect
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर काम करने आई नाबालिक को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन देते हुए उसके साथ अनाचार किया। आरोपी ने बाद में नाबालिक से शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि थाना चारामा में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रवीण कुरेटी निवासी बड़भूम थाना गुरूर जिला बालोद से हुई। आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ रखा तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिससे पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा शादी से इंकार कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चारामा में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर 23 अप्रैल को आरोपी प्रवीण कुरेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed