{"_id":"69ea36ced2b19d5a4a03fe68","slug":"player-vomits-on-bus-conductor-cleans-bus-assaults-him-bastar-news-c-1-1-noi1494-4201703-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker News: बस में उल्टी पर कंडक्टर का अत्याचार, बच्चे से करवाई सफाई; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker News: बस में उल्टी पर कंडक्टर का अत्याचार, बच्चे से करवाई सफाई; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर के चारामा में बस में उल्टी करने पर कंडक्टर ने स्कूली खिलाड़ी से मारपीट की और उससे सफाई भी करवाई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण से लौट रहे खिलाड़ी को बस में अचानक उल्टी होने पर कंडक्टर ने न सिर्फ बस साफ करवाया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद खिलाड़ी के परिजनों ने चारामा थाना में मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रशिक्षण लेने के लिए कांकेर गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे मनीष ट्रेवल्स की बस से चारामा आ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसे बस में उल्टी हो गई।
बस कंडक्टर नीरज मिश्रा, निवासी रायपुर, को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने बच्चे के साथ गाली-गलौज की और कपड़ा देकर बस साफ करवाया। इसके बाद भी उसने बच्चे की पीठ पर मारपीट की। इस दौरान अन्य खिलाड़ियों ने विरोध किया, लेकिन कंडक्टर नहीं माना।
इतना ही नहीं, उसने कड़ी धूप में बच्चों को बस स्टैंड पर उतारने के बजाय करीब 500 मीटर पहले ही उतार दिया। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्र के लोगों में रोष देखा गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X