सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two MBBS students injured in a road accident, one student's condition critical

जगदलपुर: तिरिया से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, दो एमबीबीएस छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
Two MBBS students injured in a road accident, one student's condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के प्रथम वर्ष के कुछ छात्र रविवार की सुबह घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अचानक छात्र का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक ट्रक से जा टकराई।  इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा टकराया। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए एमबीबीएस छात्रों ने बताया कि रविवार को कुछ छात्रों ने घूमने जाने का प्लान बनाया था। उसके बाद सभी अपनी बाइक पर सवार होकर सुबह के समय तिरिया के लिए निकल गए। तिरिया जाने के बाद जब सभी छात्र बाइक से वापस जगदलपुर के लिए निकले। तभी रास्ते में अचानक से तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक में पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी और छात्र ट्रक से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में छात्र के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। अन्य साथियों ने एम्बुलेंस की मदद से पहले घायलों को महारानी अस्पताल ले गए उसके बाद सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लाया गया। काफी देर तक चले उपचार के बाद छात्र को देर रात मेकाज में भर्ती किया गया है। वहीं, छात्र की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी गई है। जहां देर रात ही परिजन आ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed