{"_id":"6adb249b031eb521540925ad","slug":"amit-mishra-alleges-virat-kohli-promised-india-comeback-but-never-responded-to-calls-and-messages-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'फिट हो जाओ, टीम में वापसी होगी': अमित मिश्रा ने विराट पर लगाए गंभीर आरोप! बोले- फिर कोहली ने फोन नहीं उठाया!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'फिट हो जाओ, टीम में वापसी होगी': अमित मिश्रा ने विराट पर लगाए गंभीर आरोप! बोले- फिर कोहली ने फोन नहीं उठाया!
Fri, 23 Oct 2026 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:41 PM IST
सार
- भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दावा किया कि चोट के बाद अनिल कुंबले और विराट कोहली ने उन्हें टीम में वापसी का भरोसा दिया था।
- मिश्रा के मुताबिक, फिट होने के बाद कोहली ने एक सप्ताह से दस दिन में जवाब देने की बात कही, लेकिन उनके फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया।
- अमित मिश्रा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ था। वह हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कोहली और अमित मिश्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय करियर एक टी20 मुकाबले के बाद खत्म हो गया था। मिश्रा का मानना है कि अगर उस मैच में उन्हें चोट नहीं लगी होती तो वह भारतीय टीम के लिए आगे भी खेल सकते थे। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली ने उन्हें फिट होने के बाद टीम में वापसी का भरोसा दिया था। हालांकि, चोट से उबरने के बाद जब उन्होंने कोहली से संपर्क किया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली और कुंबले
- फोटो : BCCI
कुंबले और कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा
अमित मिश्रा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट 'बैठ एंड बोल' में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी दौर को लेकर यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2017 में बंगलूरू में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। यह भारत के लिए उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। मिश्रा के मुताबिक, चोटिल होने के बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्य कोच अनिल कुंबले से बात की थी। कुंबले ने उन्हें फिट होने के बाद टीम में वापसी का भरोसा दिया था।
मिश्रा ने कहा, 'उस समय बंगलूरू में मेरे पैर में चोट लग गई थी। जब मैं चोटिल होने के बाद जा रहा था, तब अनिल कुंबले कोच थे। मैंने उनसे कहा तो उन्होंने मुझसे कहा कि चिंता मत करो। जैसे ही तुम फिट हो जाओगे, अपने आप वापस आ जाओगे।' मिश्रा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने विराट कोहली से भी बात की थी, जो कि उस वक्त कप्तान थे। उनके मुताबिक, कोहली ने भी पूरी तरह फिट होने पर टीम में वापसी का भरोसा दिया था। मिश्रा ने पॉडकास्ट में कहा- इसके बाद विराट कोहली कप्तान बने। मैंने विराट कोहली से पूछा भी कि- भाई, अब क्या करने की जरूरत है? उन्होंने कहा- आप चिंता मत कीजिए। पूरी तरह से फिट हो जाइए और सहज महसूस करें, फिर आप टीम में होंगे।'

अमित मिश्रा और कोहली
- फोटो : ANI
'फिट होने के बाद भी नहीं मिला जवाब'
मिश्रा ने दावा किया कि फिट होने के बाद उन्होंने कोहली से टीम में वापसी की स्थिति के बारे में पूछा। कोहली ने कथित तौर पर एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर जानकारी देने की बात कही, लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। मिश्रा ने कहा, 'मैंने कोहली से पूछा कि भाई, क्या स्थिति है? उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें एक सप्ताह से 10 दिन में बता दूंगा। फिर एक सप्ताह बीता, दो सप्ताह बीते, तीन सप्ताह बीत गए, लेकिन उनकी तरफ से कोई अपडेट नहीं आया। मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मैंने मैसेज किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।' पूर्व स्पिनर के मुताबिक, उन्होंने दोबारा भी फोन किया, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इस मामले को छोड़ दिया।

Virat Kohli did not fulfill his promise - Amit Mishra Baith & Bol Ep 009 is releasing today 6 P.M. on Youtube. Facebook. Spotify #Baithandbol #AmitMishra #Cricket https://t.co/ndE4zjIVIu
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 23, 2026
अमित मिश्रा
- फोटो : amar ujala
'जब कोई आपको चाहता ही नहीं तो क्या कर सकते हैं?'
मिश्रा ने यह भी कहा कि उनसे ज्यादा गंभीर चोटों से उबरने वाले और लंबे समय तक टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को फिट होने के बाद वापसी का मौका मिला। लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'मैंने दोबारा फोन किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैंने दो बार और फोन किया, फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने भी इसे छोड़ दिया। मैंने सोचा कि अब क्या कर सकते हैं? जब कोई आपको चाहता ही नहीं तो आप क्या कर सकते हैं? मुझसे ज्यादा गंभीर चोटों से उबरने वाले और लंबे समय तक चोटिल रहने वाले खिलाड़ियों ने वापसी की, लेकिन मुझे आज तक कोई जवाब नहीं मिला।' इस तरह 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बंगलूरू में खेला गया टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच रहा।