Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arshdeep, Nabi and Gurnoor to Stay Back for India's Test Preparations in NZ

टेस्ट सीरीज के लिए क्या है भारत की रणनीति?: अर्शदीप-आकिब और गुरनूर को मिली नई जिम्मेदारी; कोच ने बताया प्लान

Mon, 09 Nov 2026 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ न्यूजीलैंड में टेस्ट टीम की तैयारी के लिए रुकेंगे। 11 नवंबर से वेलिंगटन में टेस्ट विशेषज्ञों का शिविर शुरू होगा। सहायक कोच सितांशु कोटक ने बताया कि टीम को पांच से छह अभ्यास सत्र मिलेंगे। कोचिंग स्टाफ भी वनडे और टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए बंटेगा।

विज्ञापन
Arshdeep, Nabi and Gurnoor to Stay Back for India's Test Preparations in NZ
अर्शदीप, नबी और गुरनूर - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ टेस्ट टीम की मदद के लिए न्यूजीलैंड में रुकेंगे। सहायक कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है।

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके बाद टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी वेलिंगटन में तैयारी शिविर से जुड़ेंगे। कोटक के मुताबिक, टेस्ट खिलाड़ियों का शिविर 11 नवंबर से शुरू होगा। इसमें पांच से छह अभ्यास सत्र होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


तीन तेज गेंदबाज टेस्ट टीम की करेंगे मदद
कोटक ने सोमवार को तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वनडे टीम के तीन तेज गेंदबाज टेस्ट टीम के साथ रुक सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि तीन गेंदबाज रुकने वाले हैं। गुरनूर, शायद नबी और मुझे लगता है कि अर्शदीप भी रुक रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटक ने यह भी बताया कि तीसरे वनडे के बाद टेस्ट टीम के विशेषज्ञ खिलाड़ी वेलिंगटन रवाना होंगे। इनमें कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज शामिल हैं। कोटक ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमारी तैयारी काफी अच्छी रही है। इसके अलावा टेस्ट खिलाड़ी 11 तारीख से शिविर में शामिल होंगे, जहां हमें पांच या छह अभ्यास सत्र मिलेंगे। उम्मीद है कि हम टेस्ट सीरीज के लिए भी तैयार रहेंगे।’


गंभीर वनडे टीम के साथ रहेंगे, कोचिंग स्टाफ बंटेगा
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ भी दो हिस्सों में बंटेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम के साथ रहेंगे। वहीं, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए वेलिंगटन जाएंगे। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के भी वनडे टीम के साथ रुकने की संभावना है।

कोटक ने कहा, ‘जहां तक मेरी जानकारी है, गौतम को आगामी विश्व कप के कारण यहां रहना होगा। इसलिए वह यहीं रुकेंगे। संभवत: साईराज भी यहीं रहेंगे। मोर्ने और स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य वेलिंगटन जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘फिलहाल यही योजना है, लेकिन अंतिम फैसला गौतम ही करेंगे। इसमें बदलाव हो सकता है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि खिलाड़ियों को जरूरी कार्यभार, फिटनेस और अभ्यास मिल सके। परिस्थितियों के अनुसार उन्हें पर्याप्त तैयारी का मौका दिया जाएगा।’

न्यूजीलैंड की पिचों से टेस्ट की तैयारी में मदद
कोटक ने माना कि ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलने से बल्लेबाजों और गेंदबाजों को टेस्ट सीरीज की तैयारी में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि वनडे में सफेद गेंद की जगह टेस्ट में लाल गेंद होगी और दोनों प्रारूपों में खिलाड़ियों की रणनीति अलग होगी, लेकिन पिचों की परिस्थितियां टेस्ट मैचों में मिलने वाली चुनौती का अंदाजा देती हैं।

कोटक के मुताबिक, बेसिन रिजर्व की पिच पर करीब 12 से 14 मिलीमीटर घास रखे जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘यहां की पिचों पर ज्यादा घास होती है और परिस्थितियां हमें इस बात का अच्छा संकेत देती हैं कि टेस्ट क्रिकेट में क्या उम्मीद की जा सकती है। टेस्ट की पिचों पर भले ही ज्यादा घास हो, लेकिन इन पिचों पर भी चुनौती है और खेलना आसान नहीं है।’


भारत ए के मुकाबलों से भी मिला फायदा
कोटक ने भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों को भी उपयोगी बताया। इन मुकाबलों में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी खेले थे। कोटक ने कहा कि भारत ए के मुकाबलों से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को फायदा मिला है। गेंदबाजों को यह समझने में मदद मिली कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, पिच पर कितनी तेजी से गेंद डालनी है और सतह से कितनी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed