{"_id":"69c221c9fbb67a8bd9083998","slug":"ben-stokes-calls-ashes-defeat-his-toughest-phase-as-captain-vows-comeback-in-test-summer-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes: एशेज में हार के बाद टूट चुके थे स्टोक्स! कप्तानी के सबसे कठिन दौर पर क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Ben Stokes: एशेज में हार के बाद टूट चुके थे स्टोक्स! कप्तानी के सबसे कठिन दौर पर क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?
Tue, 24 Mar 2026 11:02 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:02 AM IST
सार
बेन स्टोक्स ने एशेज हार को अपने कप्तानी करियर का सबसे कठिन दौर बताया है। हालांकि ECB ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। स्टोक्स ने फैंस से बेहतर प्रदर्शन का वादा किया है और इंग्लैंड टीम जून से शुरू होने वाले टेस्ट सीजन में वापसी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में मिली 1-4 की हार के बाद अपने कप्तानी करियर के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया है। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए इस दौर को कप्तानी यात्रा का सबसे मुश्किल समय बताया, लेकिन साथ ही फैंस को बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
एशेज में करारी हार का असर
इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2023 में घरेलू एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। ऐसे में बैजबॉल रणनीति के बावजूद टीम दोनों ही मौकों पर एशेज जीतने में नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी शैली कमजोर साबित हुई। दिलचस्प बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे प्रमुख गेंदबाज पूरी तरह उपलब्ध नहीं थे, फिर भी इंग्लैंड दबाव में नजर आया।

बैजबॉल पर उठे सवाल
कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान स्टोक्स की बैजबॉल रणनीति ने इंग्लैंड क्रिकेट में नई ऊर्जा भरी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में यही आक्रामक अप्रोच टीम के लिए कमजोरी बन गई। दौरे के दौरान कप्तान और कोच के बयानों में भी अंतर देखने को मिला। जहां स्टोक्स दबाव में बेहतर प्रदर्शन की बात करते रहे, वहीं मैक्कुलम खिलाड़ियों से उसी आक्रामक सोच पर कायम रहने की अपील करते नजर आए।

ईसीबी का भरोसा बरकरार
सीरीज के बाद हुई समीक्षा में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टोक्स, मैक्कुलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की को उनके पद पर बनाए रखने की पुष्टि की। बोर्ड का मानना है कि यह साझेदारी इंग्लैंड क्रिकेट की मजबूत नींव है और भविष्य में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्टोक्स ने अपने संदेश में कहा, 'इंग्लैंड का कप्तान होना सबसे बड़ा सम्मान है। इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं, कभी मुस्कुराहट तो कभी आंसू भी आते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'पिछले तीन महीने मेरे कप्तानी करियर के सबसे कठिन रहे हैं। इस दौर ने मुझे कई तरह से परखा है।' साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा, 'हमने गलतियों से सीखा है और हम फैंस के चेहरे पर मुस्कान और गर्व वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।'

स्टोक्स का प्रदर्शन और चुनौतियां
इस एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन मिश्रित रहा। उन्होंने 10 पारियों में 184 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। गेंदबाजी में उन्होंने 15 विकेट लिए और एक पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया। हालांकि, चोट और अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम अब जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से नई शुरुआत करेगी। इसके अलावा स्टोक्स काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए भी वापसी कर सकते हैं, जिससे उनकी फिटनेस और लय में सुधार होने की उम्मीद है।