Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Craig Ervine becomes oldest Zimbabwean to hit Test hundred Know

क्रेग एर्विन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज जिम्बाब्वे के खिलाड़ी बने, 2000 रन भी पूरे किए

Mon, 09 Nov 2026 05:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 05:36 PM IST
सार

क्रेग एर्विन ने 41 साल और 82 दिन की उम्र में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे उम्रदराज जिम्बाब्वे के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ब्रेंडन टेलर का रिकॉर्ड तोड़ा। एर्विन टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के सातवें बल्लेबाज भी बने।

विज्ञापन
Craig Ervine becomes oldest Zimbabwean to hit Test hundred Know
क्रेग एर्विन - फोटो : Zimbabwe Cricket

विस्तार

शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 41 साल और 82 दिन की उम्र में टेस्ट शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। एर्विन ने इसी मुकाबले में ब्रेंडन टेलर के बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। टेलर ने भी इसी टेस्ट मैच की पहली पारी में 131 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर जिम्बाब्वे के सबसे उम्रदराज टेस्ट शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, एर्विन ने दूसरी पारी में अपना पांचवां टेस्ट शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस सदी में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले एर्विन दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक हैं, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 42 साल और 47 दिन की उम्र में 114 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
Trending Videos

एर्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 2000 रन
इस मुकाबले में एर्विन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 2000 रन पूरे कर लिए। वह यह मुकाम हासिल करने वाले जिम्बाब्वे के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट ड्रॉ की ओर
  • शारजाह में खेला जा रहा जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। पांचवें दिन चाय के विश्राम तक जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 372 रन बना लिए थे। दिन का केवल एक सत्र बाकी रहने और मैच में एक ही पारी बचने के कारण मुकाबले का नतीजा निकलना मुश्किल नजर आ रहा है।
  • जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए थे। टीम की ओर से ब्रेंडन टेलर ने 131 और कप्तान ब्रायन बेनेट ने 128 रन की शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, वेस्ली मधेवेरे ने भी अर्धशतक लगाया।
  • इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 514 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 10 रन की बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 173, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 113 और सेदिकुल्लाह अटल ने 105 रन की शतकीय पारियां खेलीं।
  • दूसरी पारी में भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रेंडन टेलर ने 82 और ब्रायन बेनेट ने 58 रन बनाए। इसके बाद क्रेग एर्विन ने शतक जड़ा, जबकि एंटम नकवी ने 62 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed