सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   A complaint has been received by the Ethics Officer of BCCI against its Vice-president Rajeev Shukla alleging conflict of interest

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर इस मामले में दर्ज हुई शिकायत, 14 दिन में देना होगा जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 14 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
A complaint has been received by the Ethics Officer of BCCI against its Vice-president Rajeev Shukla alleging conflict of interest
rajeev shukla
विज्ञापन

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के खिलाफ हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये शिकायत बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी को मिली है। वहीं, अब इस मामले में बीसीसीआई और राजीव शुक्ला को दो सप्ताह के भीतर लिखित जवाब देना होगा।

Trending Videos


बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन ने अपने आदेश में कहा, 'बीसीसीआई की नियमावली के नियम 39(2) के तहत संजीव गुप्ता की शिकायत मिली है। यह शिकायत राजीव शुक्ला के खिलाफ हितों के टकराव से जुड़ी है।' जैन ने आगे कहा, 'शिकायत पर आगे की कार्रवाई करने से पहले मेरे लिए बीसीसीआई और राजीव शुक्ला के रुख का पता करना जरूरी है। इसलिए बीसीसीआई और राजीव शुक्ला को इस मामले में लिखित जवाबा देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बता दें कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, हितों के टकराव का मामला तब होता है, जब कोई शख्स एक से ज्यादा पद की जिम्मेदारी संभालता है। 


गौरतलब है कि दिग्गज कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने कई साल तक क्रिकेट की दुनिया में अपनी सेवाएं दी हैं। वह आईपीएल के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्ष 2017 में, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed