{"_id":"66d71509b3997c3f2b047946","slug":"after-test-brendon-mccullum-became-the-coach-of-the-white-ball-format-ecb-made-a-big-announcement-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Brendon McCullum: टेस्ट के बाद सफेद गेंद प्रारूप के कोच बने ब्रेंडन मैकुलम, ईसीबी ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Brendon McCullum: टेस्ट के बाद सफेद गेंद प्रारूप के कोच बने ब्रेंडन मैकुलम, ईसीबी ने किया बड़ा एलान
Tue, 03 Sep 2024 07:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:24 PM IST
सार
मैकुलम मई 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं। अब उनका अनुबंध 2027 तक बढ़ा दिया गया है। वह जनवरी 2025 से टेस्ट और सफेद गेंद प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ECB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को सफेद गेंद प्रारूप का मुख्य कोच बनाने का एलान किया। अब वह टेस्ट और सफेद गेंद प्रारूप में टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे।
टेस्ट के बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी दिखेगा मैकुलम का जादू
मैकुलम मई 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं। अब उनका अनुबंध 2027 तक बढ़ा दिया गया है। वह जनवरी 2025 से टेस्ट और सफेद गेंद प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान मार्कस ट्रेस्कोथिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज और इस वर्ष के अंत में होने वाले कैरेबियाई दौरे के लिए अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका अदा करेंगे।

रॉब की का बयान
मैकुलम को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा- मुझे खुशी है कि ब्रेंडन ने अब इंग्लैंड के साथ दोनों भूमिकाएं निभाने का विकल्प चुना है। मेरा मानना है कि हम अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली हैं कि उनके जैसे गुणवत्ता वाले कोच अंग्रेजी क्रिकेट के लिए पूरे दिल से प्रतिबद्ध होने के लिए तैयार हैं। हम अपने रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर हैं।
मैकुलम ने जताई खुशी
इंग्लैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा- मैंने टेस्ट टीम के साथ अपने समय का भरपूर आनंद लिया है और मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हूं। यह नई चुनौती कुछ ऐसी है जिसे मैं अपनाने के लिए तैयार हूं और मैं जोस (बटलर) और टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि पहले से मौजूद मजबूत नींव पर काम किया जा सके।

क्या है बैजबॉल
बैजबॉल के लिए मशहूर मैकुलम नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि टेस्ट की तरह अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों की आक्रामकता देखने को मिलेगी। बता दें कि, बैज इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम का उपनाम है। मैकुलम ने इंग्लैंड का कोच बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करने की रणनीति अपनाई। इंग्लैंड ने इस थ्योरी से काफी सफलता अर्जित की। खासतौर पर लक्ष्य का पीछा करने में उसे जबरदस्त सफलता मिली। इसी को बैजबॉल का नाम दिया गया है।