फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amit Mishra returns to Delhi Capitals ahead of IPL 2027 appoints Spin Bowling coach know details

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स में अमित मिश्रा की वापसी, निभाएंगे कौन सी भूमिका? गांगुली संग साझा करेंगे ड्रेसिंग रूम

Wed, 21 Oct 2026 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Oct 2026 04:19 PM IST
सार

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने में जुटा हुआ है। दिल्ली टीम में अब अमित मिश्रा की वापसी हुई है जो नई भूमिका में फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Amit Mishra returns to Delhi Capitals ahead of IPL 2027 appoints Spin Bowling coach know details
अमित मिश्रा - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ मिश्रा उसी फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ वापस लौटे हैं, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी। 43 वर्षीय मिश्रा ने सितंबर 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और अब वह पहली बार इस लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

कोचिंग करियर की करेंगे शुरुआत 
फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल पर बुधवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में मिश्रा ने कहा, मैं खुद को दिग्गज तो नहीं कहूंगा, लेकिन आईपीएल में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दिल्ली दिलवालों की है। जब आईपीएल का पहला सीजन हुआ था, तब मैं दिल्ली का हिस्सा था। आज, जब मैं अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहा हूं, तो वह भी दिल्ली टीम के साथ ही है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। बाघ कभी अपना शिकार नहीं छोड़ता। दिल्ली मेरी धड़कन है। हम दिल्ली के फैंस को वह खुशी देने की कोशिश करेंगे, जिसका वे इतने वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को पहले खिताब की तलाश 
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है। यह टीम बीते सीजन छठे पायदान पर रही थी। अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2028 में की थी। उन्होंने अपने पहले ही मैच में पांच विकेट हासिल किए थे। मिश्रा आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले मिश्रा के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

अमित मिश्रा का आईपीएल करियर 
अपनी धीमी और हवा में लहराती लेग-ब्रेक गेंदों के लिए मशहूर मिश्रा ने 2008 से 2024 के बीच (2022 को छोड़कर) हर आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया। इस दौरान वे दिल्ली कैपिटल्स (जिसे पहले डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे। मिश्रा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेला। 162 आईपीएल मुकाबलों में उनके नाम 174 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.37 रही। मिश्रा ने साल 2003 से 2017 के बीच भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed