{"_id":"6ad89013aa1b5d44b10d7097","slug":"india-vs-new-zealand-why-did-shreyas-iyer-face-off-with-the-kiwi-players-ahead-of-t20-series-know-reason-2026-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: श्रेयस अय्यर ने कीवी खिलाड़ियों से क्यों भिड़ाया सिर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: श्रेयस अय्यर ने कीवी खिलाड़ियों से क्यों भिड़ाया सिर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान; जानें
Wed, 21 Oct 2026 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:42 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम का क्राइस्टचर्च में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के सिर से अपना सिर भिड़ाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण...
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम 22 अक्तूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है। भारत इस दौरे पर तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगा। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के कप्तान का फोटोशूट हुआ। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Trending Videos
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला
टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम का स्वागत माओरी परंपरा के तहत किया गया। इस दौरान भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कीवी टीम के खिलाड़ियों के सिर को अपने सिर से जोड़ा। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का इस खास अंदाज में अभिवादन स्वीकार किया।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026: टी20 सीरीज

|
मैच |
तारीख |
मैदान |
समय (भारतीय समय) |
|---|---|---|---|
|
पहला टी20 |
22 अक्तूबर 2026 |
क्राइस्टचर्च |
दोपहर 12:30 बजे |
|
दूसरा टी20 |
24 अक्तूबर 2026 |
क्राइस्टचर्च |
दोपहर 12:30 बजे |
|
तीसरा टी20 |
27 अक्तूबर 2026 |
वेलिंगटन |
दोपहर 12:30 बजे |
|
चौथा टी20 |
30 अक्तूबर 2026 |
ऑकलैंड |
दोपहर 12:30 बजे |
|
पांचवां टी20 |
1 नवंबर 2026 |
हैमिल्टन |
दोपहर 12:30 बजे |
वैभव और सैमसन
- फोटो : BCCI
प्लेइंग-11 को लेकर क्या बोले श्रेयस
भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ किया है कि उन्हें फिलहाल प्लेइंग-11 में सीधे जगह नहीं मिल सकती। अय्यर के मुताबिक, शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा। हालांकि, कप्तान ने भरोसा दिलाया कि इस युवा खिलाड़ी को आगे अवसर मिलेंगे। अय्यर ने कहा, 'सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा के लिए जरूरी है कि वह ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे। वह अभी बहुत युवा है और उसके पास मौके हासिल करने के लिए कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे प्लेइंग-11 में आ सकता है, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जिताया है।'

भुवी की वापसी की वजह बताई
श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। अय्यर ने माना कि हाल के समय में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भुवनेश्वर की भूमिका अहम हो सकती है। 6 वर्षीय भुवनेश्वर करीब चार साल बाद भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। कप्तान अय्यर के मुताबिक, उनके अनुभव से युवा गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा। भुवनेश्वर स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।