{"_id":"666d45757b6d0d03850c463a","slug":"anil-kumble-supports-gautam-gambhir-for-indian-head-coach-asks-bcci-to-give-him-time-t20-world-cup-2024-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gautam Gambhir: 'उसे समय देना होगा', मुख्य कोच पद के लिए कुंबले ने किया गंभीर का समर्थन, BCCI से की खास मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gautam Gambhir: 'उसे समय देना होगा', मुख्य कोच पद के लिए कुंबले ने किया गंभीर का समर्थन, BCCI से की खास मांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा।
गौतम गंभीर-अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि केकेआर के मेंटर राहुल द्रविड़ की जगह लेने और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में सफलता पाने में निश्चित रूप से सक्षम हैं। दरअसल, बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने भी टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही नए कोच की तलाश शुरू कर दी थी। इसको लेकर आवेदन मंगाए थे जिसकी अंतिम तारीख 27 मई तय की गई थी।
टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच के लिए गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अब तक इसका पता चला नहीं सका कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है या नहीं। इस बीच कुंबले ने पूर्व सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए बीसीसीआई से उन्हें समय देने की मांग की है।
Trending Videos
टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच के लिए गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अब तक इसका पता चला नहीं सका कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है या नहीं। इस बीच कुंबले ने पूर्व सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए बीसीसीआई से उन्हें समय देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम गंभीर-अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
पूर्व कप्तान ने किया गंभीर का समर्थन
कुंबले ने कहा, "आपको समय देना होगा। वह निश्चित रूप से सक्षम है। हमने गंभीर को टीमों को संभालते देखा है। वह भारत का, फ्रेंचाइजी का कप्तान रहा है। उसके पास ऐसा करने के लिए सभी योग्यताएं हैं। लेकिन भारतीय टीम की कोचिंग करना थोड़ा अलग है। आपको उसे जमने के लिए समय देना होगा। जैसा कि मैंने कहा, यदि वह यह पद लेता है, तो उसे न केवल वर्तमान टीम को देखना होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को भी देखना होगा।"

गौतम गंभीर
- फोटो : twitter
मुख्य कोच बनने को लेकर गंभीर का बयान
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने की अटकलों के बीच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा।
उन्होंने कहा, "अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों और उससे भी अधिक भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कोई भी चीज उससे बड़े कैसे हो सकती है? यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद कर सकता है, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा।"

गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़
- फोटो : PTI
गंभीर का अंतिम टूर्नामेंट
दिग्गज राहुल द्रविड़ ने हाल ही में पुष्टि की थी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ के इस निर्णय की चर्चा पहले से चल रही थी। उन्होंने इस पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को फिर से आवेदन नहीं किया था। द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। उन्होंने कहा, 'हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। विश्व कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है।'
द्रविड़ ने नवंबर 2021 में दायित्व संभाला था। उन्होंने कहा- "मुझे इस काम से प्यार है। यह बेहद खास दायित्व है। मैंने इस टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया है, लेकिन अब जैसी व्यस्ताएं हैं और जिंदगी के इस मोड़ पर मैं नहीं समझता कि मुझे फिर से आवेदन करना चाहिए।"