सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anjum Chopra Hails Deepti Sharma Impact, Says No All-Rounder Can Match Her Influence for India

Deepti Sharma: भारत की इस स्टार ऑलराउंडर की मुरीद हुईं अंजुम चोपड़ा, बोलीं- उनके जैसा असर कोई नहीं छोड़ता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 16 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए दीप्ति जैसा प्रभाव डालने वाली ऑलराउंडर बहुत कम देखने को मिलती हैं।

Anjum Chopra Hails Deepti Sharma Impact, Says No All-Rounder Can Match Her Influence for India
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के भारतीय क्रिकेट पर प्रभाव की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग या इन तीनों के दम पर मैच को प्रभावित करने की क्षमता होती है। दीप्ति शर्मा ने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच विकेट लेकर भारत की 64 रन की जीत में अहम योगदान दिया और टीम की जीत की बड़ी वजह बनीं।

भारत ही नहीं, विश्व क्रिकेट में भी खास हैं दीप्ति
अंजुम चोपड़ा ने पीटीआई से कहा कि उन्हें ऐसा कोई ऑलराउंडर याद नहीं है, जिसने भारत के लिए खेलते हुए लगातार इतना प्रभाव डाला हो। उनके अनुसार, भारत में ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में भी बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं, जो किसी भी टीम के लिए खेलते हुए लगातार अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि दीप्ति भारत की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शामिल हैं। उन्हें बड़े मंच पर प्रदर्शन करना पसंद है और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव वाले मैचों में प्रदर्शन करना पसंद करती हैं खिलाड़ी
अंजुम ने कहा कि सिर्फ दीप्ति ही नहीं, मौजूदा भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक यही बात इस भारतीय टीम को खास बनाती है, क्योंकि खिलाड़ी दबाव भरे मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

स्मृति मंधाना पर रहेंगी भारत की उम्मीदें
अंजुम चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा विश्व कप में भारत की संभावनाएं काफी हद तक स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर निर्भर करेंगी। उन्होंने स्मृति को एक स्टाइलिश और कुशल बल्लेबाज बताते हुए कहा कि वह लगातार रन बनाकर भारत को मैच जिताने में मदद करती हैं।

लगातार प्रदर्शन ने दिलाई खास पहचान
अंजुम ने कहा कि वह स्मृति को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं कहेंगी, लेकिन वह निश्चित रूप से बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लगातार रन बनाने की उनकी क्षमता ही उन्हें खास बनाती है और इसी कारण वह कई बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed