{"_id":"6a314f843b066eab840fdf47","slug":"nz-w-vs-sl-w-live-score-t20-world-cup-2026-new-zealand-vs-sri-lanka-women-today-match-scorecard-updates-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ W vs SL W Highlights: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया, नीलाक्षिका का पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ W vs SL W Highlights: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया, नीलाक्षिका का पचासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
NZ W vs SL W T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के लिए महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वेस्टइंडीज के बाद टीम को श्रीलंका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पहले मैच में हार के बाद श्रीलंका ने जीत का स्वाद चखा।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीलंका ने नीलाक्षिका सिल्वा के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप बी के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीलंका ने इस तरह विश्व कप में पहली बार न्यूजीलैंड को मात दी है।
श्रीलंका की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 55 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। दरअसल, विष्मी गुणारत्ने और कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। फिर नीलाक्षिका और कविष्का दिलहारी ने पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। यह साझेदारी टूटने के बाद नीलाक्षिका और कौशानी नुथ्यांगना ने दमदार बल्लेबाजी की और टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। श्रीलंका के लिए नीलाक्षिका 37 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कौशानी 24 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उनके अलावा चामरी ने 27 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से नेंसी पटेल ने दो विकेट लिए, जबकि ब्री इलिंग को एक विकेट मिला।

केर-डिवाइन अर्धशतक लगाने से चूकीं
न्यूजीलैंड के लिए इसाबेला गेज और जॉर्जिया प्लिमर पारी का आगाज करने उतरीं। लेकिन न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे मिताली अयोध्या ने पहली सफलता दिलाई। अयोध्या ने इसाबेला गेज को पवेलियन भेजा जो चार बनाकर आउट हुईं। इसके बाद प्लिमर और अमेलिया केर ने पारी को संभालने की कोशिश की और पावरप्ले तक अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। निमासा मीपागे ने प्लिमर को अपना शिकार बनाया जो 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं।
वहीं, शानदार बल्लेबाजी कर रहीं अमेलिया केर अर्धशतक लगाने से चूक गईं और 36 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ब्रुक हालीडे भी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं, सोफी डिवाइन 30 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुईं। न्यूजीलैंड के लिए मैडी ग्रीन 18 रन बनाकर नाबाद रहीं और जेस केर भी छह रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटीं। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने दो विकेट झटके, जबकि मिताली अयोध्या, सगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
श्रीलंका: चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, निमाशा मीपेज।
न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस केर, नैन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग।