सब्सक्राइब करें

IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान से जीती सीरीज, दूसरा वनडे 170 रनों से जीता; गिल-ईशान ने लगाए शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

India vs Afghanistan (IND vs AFG) 2nd ODI Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने पहला वनडे सात विकेट से अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी नजर सीरीज क्लीन स्वीप पर है।

IND vs AFG ODI Highlights: India vs Afghanistan Today 2nd ODI Match Scorecard Result Updates in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:28 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

प्रिंस यादव की गेंद पर रहमत शाह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फंस गए और गुरनूर बराड़ ने उनका कैच पकड़ लिया। इसके साथ ही भारत ने यह मुकाबला 170 रन से जीत लिया। दरविश रसूली रिटायर्ड हर्ट हुए, फिर बैटिंग करने नहीं उतरे। मैच खत्म होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए। रसूली बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं आए और इसी के साथ मुकाबला समाप्त हो गया। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रहमत शाह 89 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे।

09:05 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को आठवां झटका

गुरनूर बरार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सलीम सफी को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 139.5 किमी प्रति घंटे की तेज यॉर्कर डाली, जो अंदर आती हुई सीधी स्टंप पर जाकर लगी और सफी का विकेट गिर गया। सलीम सफी 19 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।

08:31 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को सातवां झटका

अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। उनकी गेंद पर एएम गजनफर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सफल नहीं हो सके और श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लपक लिया। गजनफर सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के साथ अर्शदीप सिंह हैट्रिक पर पहुंच गए और अफगानिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गईं।

08:23 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान को राशिद खान के रूप में छठा झटका लगा है। राशिद 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह हालांकि, अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
08:08 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान की आधी टीम आउट

प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया। अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। प्रिंस ने नांगेयालिया खरोटी को आउट किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। 
07:46 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को चौथा झटका

गुरनूर बरार ने हशमातुल्लाह शाहिदी को आउट कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया है। शाहिदी चार रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: रसूली रिटायर्ड हुए

डारविश रसूली रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए हैं। बल्लेबाजी करते वक्त रसूली को क्रैंप आ गया और वह क्रीज पर ही लेट गए। इसके बाद फिजियो आए और उनका उपचार किया, लेकिन वह पवेलियन लौट गए। 
07:32 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

वाशिंगटन सुंदर ने सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। सेदिकुल्लाह 50 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। 
06:51 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: जादरान पवेलियन लौटे

भारत को इब्राहिम जादरान के रूप में दूसरी सफलता मिली है। जादरान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर आउट हो गए। प्रिंस यादव ने शानदार तरीके से जादरान का कैच पकड़ा। जादरान 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 
06:49 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: सेदिकुल्लाह-इब्राहिम के बीच साझेदारी

सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी रही है और टीम ने एक विकेट भी गंवा दिया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed