सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket

दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 19 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं। वहीं, टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव के तहत सौरव गांगुली को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
युवराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। आईपीएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, युवराज 2027 सीजन से टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे।


यह आईपीएल में युवराज सिंह की पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी। इससे पहले वह युवा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर मार्गदर्शन देते रहे हैं। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी समय-समय पर युवराज से सलाह लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के पुरुष टीम प्रबंधन में 2027-28 सीजन के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीम के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू इस अवधि में फ्रेंचाइजी के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके चलते मौजूदा कोचिंग स्टाफ में फेरबदल किया जाएगा। वर्तमान में जीएमआर समूह द्वारा नियुक्त किए गए क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, मुख्य कोच हेमंग बदानी और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल की जगह नए सपोर्ट स्टाफ को मौका दिया जाएगा।

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
गांगुली को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभालेंगे। बताया जा रहा है कि गांगुली की सिफारिश पर ही युवराज सिंह को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज के शुरुआती कप्तानों में गांगुली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और दोनों के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं। गांगुली पहले भी जेएसडब्ल्यू की एसए20 लीग फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि युवराज केवल दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
अक्षर पटेल - फोटो : IPL
पिछले दो सीजन में नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट
दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है। टीम की रणनीति, नीलामी में खिलाड़ियों के चयन और मैदान पर प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी प्रबंधन नए सिरे से टीम का निर्माण करना चाहता है।

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
ऋषभ पंत की वापसी पर भी नजर
सूत्रों का कहना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड के जरिए वापस लाने की कोशिश करती है। इसके लिए टीम अपने मौजूदा खिलाड़ियों में से एक या दो खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है।

Yuvraj Singh to join Delhi Capitals as batting coach Sourav Ganguly as director of cricket
युवराज सिंह - फोटो : PTI/BCCI
युवराज का शानदार आईपीएल करियर
युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में कुल 132 मैच खेले। उन्होंने पंजाब, पुणे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनका आखिरी आईपीएल मैच 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। युवराज 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत के प्रमुख नायकों में शामिल रहे थे। विशेष रूप से 2011 विश्व कप में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed