फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings

AUS vs BAN: तीसरे दिन का खेल खत्म; ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया हार का खतरा, दूसरी पारी में बांग्लादेश से 67 रन पीछे

Sat, 15 Aug 2026 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा बढ़ गया है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 161 रन बनाए हैं और वह अभी 67 रन पीछे है।

विज्ञापन
AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - फोटो : @cricketcomau twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट में कंगारुओं पर हार का खतरा मंडराने लगा है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 43 रन और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 198 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 426 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 228 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 161 रन है और टीम अभी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है।
विज्ञापन

 

AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings
हसन महमूद - फोटो : @TheRealPCB
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
228 रन की लीड का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत फिर खराब रही। जेक वेदराल्ड खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, ट्रेविस हेड 17 रन बना सके। इन दोनों को फिर से हसन महमूद ने आउट किया। मार्नस लाबुशेन 31 रन और स्टीव स्मिथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाबुशेन को तैजुल इस्लाम ने और स्मिथ को मिराज ने पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings
मिराज - फोटो : ANI
बांग्लादेश की पहली पारी
बांग्लादेश ने तीसरे दिन छह विकेट पर 351 रन से आगे खेलना शुरू किया और 75 रन जोड़ने में बाकी के चार विकेट गंवा दिए। शनिवार को बांग्लादेश को पहला झटका हसन महमूद के रूप में लगा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तैजुल इस्लाम 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मेहदी हसन मिराज ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 154 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी विकेट के रूप में इबादत हुसैन आउट हुए। वह सात रन बना सके। तस्कीन अहमद 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश की टीम 426 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने छह विकेट झटके। वहीं, मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। कमिंस और लियोन को एक-एक विकेट मिला।

हेजलवुड की उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने 

मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। हेजलवुड ने बांग्लादेश की पहली पारी में 28 ओवर में 89 रन देकर छह विकेट लिए। इस दौरान पांचवां विकेट लेते ही उनके 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में यह 14वां मौका था, जब हेजलवुड ने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए। हेजलवुड के अब 77 मैचों की 144 पारियों में 301 विकेट हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर छह विकेट है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (568), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (435), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (316), मिचेल जॉनसन (313), और ब्रेट ली (310) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings
शतक लगाने के बाद तंजिद हसन तमीम - फोटो : BCB Twitter
तंजिद हसन तमीम का शतक, शांतो का अर्धशतक
 
  • इससे पहले दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। उन्होंने 197 गेंद पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली।
  • तमीम को लियोन ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश की पारी को तमीम हसन तमिम और मोमिनुल हक ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
  • बांग्लादेश ने दूसरे दिन एक विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया। तमीम और मोमिनुल हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई।
  • मोमिनुल 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। उन्हें जोश हेजलवुड ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। 
  • वहीं, शदमान इस्लाम पहले दिन ही 20 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। स्टार्क इस विकेट के साथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे।
  • 297 पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा था। तब कप्तान नजमुल शांतो आउट हुए थे। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 126 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। हेजलवुड ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
  • इसके बाद 11 रन बनाने में बांग्लादेश की टीम ने दो और विकेट गंवा दिए। लिटन दास खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें स्टार्क ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वहीं, मुशफिकुर रहीम 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

AUS vs BAN: Day 3 Stumps; Australia Face Defeat Threat, Trail Bangladesh by 67 Runs in Second Innings
हसन महमूद - फोटो : @ICC
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
 
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। दोनों को हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हेड 22 रन और वेदराल्ड 23 रन बना सके।
  • मार्नस लाबुशेन का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी रहा। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें इबादत हुसैन ने आउट किया। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 13 और 19 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन को तस्कीन अहमद और कैरी को इबादत ने पवेलियन भेजा।
  • इस बीच स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ को हसन ने अपना शिकार बनाया। स्मिथ 109 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी 12 रन बनाकर तस्कीन का शिकार बने।
  • कप्तान कमिंस नौ रन, मिचेल स्टार्क एक रन और नाथन लियोन सात रन बनाकर आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने आउट किया। हेजलवुड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को 53 ओवर में 198 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed