गॉल टेस्ट में भारी ड्रामा: श्रीलंकाई खिलाड़ी से टकराकर गिरे यशस्वी, राहुल के साथ एक छोर पर पहुंचे; हुए रन आउट
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। केएल राहुल के साथ रन लेने के दौरान गेंदबाज केशारा नुवंथा से टकराने के बाद जायसवाल का संतुलन बिगड़ा। दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए और राहुल पहले क्रीज में पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पारी के 11वें ओवर में केएल राहुल ने केशारा नुवंथा की गेंद को गेंदबाज की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद को रोकने की कोशिश में नुवंथा ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद जायसवाल को टक्कर मार दी। इससे जायसवाल अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए। राहुल तब तक रन के लिए आगे बढ़ चुके थे। जायसवाल के गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति बनी और आखिरकार दोनों नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए।
गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने गेंद को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला की ओर फेंका। डिकवेला ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। हालांकि, इसके बाद विकेटकीपर और श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा के बीच अपील को लेकर बातचीत हुई। श्रीलंकाई टीम इस बात को लेकर चर्चा करती नजर आई कि जायसवाल के रन आउट के लिए अपील की जाए या नहीं। आखिरकार मेजबान टीम ने अपील बरकरार रखने का फैसला किया। रिप्ले में साफ हुआ कि केएल राहुल ने पहले अपना बल्ला क्रीज में पहुंचाया था। इसलिए जायसवाल को रन आउट करार दिया गया। वह 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें पांच चौके शामिल थे।
Cricketers love ball watching instead of seeing whether their partner can run or not
— Prateek (@prateek_295) August 15, 2026
In June, a similar kind of run out happened when Gill was obstructed by the bowler.
Unfortunate Run-out for Jaiswal #SLvIND pic.twitter.com/hI0CbBJhOG
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अहम अंक हासिल करना चाहती हैं। भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।
श्रीलंका ने टीम में दो तेज गेंदबाजों के साथ चार स्पिनरों को शामिल किया है। कप्तान धनंजय डिसिल्वा के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुषा भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर केशारा नुवंथा ने इस मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।
First Pant at Lord's & Now jaiswal
— 𝐻𝟣𝟩 (@rishabhhive) August 15, 2026
Why it always the other batsman who gets run out with kl rahul, such a selfish player. 💔 pic.twitter.com/2WlEx8s9z1
भारत ने तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। यही संयोजन उसने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट मैच में भी इस्तेमाल किया था। भारतीय टीम में तीन बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार शामिल हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन की जगह मौका मिला है। साई सुदर्शन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी घुटने की चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
यह मुकाबला भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है। भारत स्वतंत्रता दिवस के दिन अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है। भारत ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। वहीं, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम भी अपना 50वां टेस्ट मैच आयोजित कर रहा है। माना जा रहा है कि पहले दो दिनों में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रह सकती है, जबकि मुकाबला आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों का प्रभाव बढ़ सकता है।