फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Harshit Rana Returns to India ODI Squad Ahead of Final Afghanistan Clash IND vs AFG 3rd ODI

IND vs AFG: गंभीर के पसंदीदा गेंदबाज की वनडे टीम में वापसी; प्रिंस-गुरनूर या अर्शदीप, किसकी जगह मिलेगा मौका?

Fri, 19 Jun 2026 10:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jun 2026 10:02 AM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से पहले टीम इंडिया में वापसी कर ली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। राणा फरवरी में सर्जरी के बाद लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे, जिसके चलते वह टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 से भी बाहर रहे। अब सवाल यह है कि सीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम उन्हें अंतिम मुकाबले में मौका देती है या नहीं।

विज्ञापन
Harshit Rana Returns to India ODI Squad Ahead of Final Afghanistan Clash IND vs AFG 3rd ODI
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले से पहले अच्छी खबर मिली है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ गए हैं और शनिवार को चेन्नई में खेले जाने वाले अंतिम वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। राणा ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना पुनर्वास पूरा कर लिया है और अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन

चोट के कारण लंबे समय तक रहे बाहर
24 वर्षीय हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें फरवरी में सर्जरी करानी पड़ी। इस चोट के कारण राणा टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 दोनों से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनकी वापसी भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, 'हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना पुनर्वास पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Harshit Rana Returns to India ODI Squad Ahead of Final Afghanistan Clash IND vs AFG 3rd ODI
हर्षित राणा - फोटो : PTI
गंभीर के पसंदीदा गेंदबाजों में गिने जाते हैं हर्षित
हर्षित राणा को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स में गंभीर के मार्गदर्शन में राणा ने अपनी पहचान बनाई थी और उनकी आक्रामक गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान भी खींचा। यही वजह है कि फिट होते ही उन्हें सीधे राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

किसकी जगह मिलेगा मौका?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत अंतिम वनडे में बदलाव करता है तो हर्षित राणा किसकी जगह खेलेंगे? सीरीज भारत पहले ही जीत चुका है, इसलिए टीम प्रबंधन बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। अर्शदीप अपेक्षाकृत अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें आराम दिया जा सकता है। वहीं प्रिंस यादव और गुरनूर बरार अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों के बीच रोटेशन कर सकता है।

Harshit Rana Returns to India ODI Squad Ahead of Final Afghanistan Clash IND vs AFG 3rd ODI
हर्षित राणा-शुभमन गिल - फोटो : PTI
सीरीज पहले ही भारत के नाम
कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में तीसरा वनडे खिलाड़ियों को परखने और आगामी टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हर्षित राणा को मौका मिलता है तो यह उनके लिए चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई शुरुआत होगी। साथ ही टीम प्रबंधन को भी यह देखने का अवसर मिलेगा कि लंबे ब्रेक के बाद वह कितने प्रभावी साबित होते हैं।

तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed