सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will Rohit Sharma and Virat Kohli Play the 2027 World Cup? BCCI Secretary Breaks Silence

2027 ODI World Cup: क्या वनडे विश्व कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? बीसीसीआई सचिव ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा संकेत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का रोडमैप तैयार करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सैकिया ने कहा कि चयन, टीम निर्माण और रणनीति से जुड़े मुद्दों पर नियमित चर्चा होती रहती है, लेकिन यह जानकारी सार्वजनिक करने के लिए नहीं होती। वहीं बांग्लादेश दौरे को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार ही फैसला करेगा।

Will Rohit Sharma and Virat Kohli Play the 2027 World Cup? BCCI Secretary Breaks Silence
रोहित-कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत के 2027 वनडे विश्व कप अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खासकर यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इन अटकलों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। सैकिया ने कहा कि 2027 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की रणनीति और रोडमैप पर लगातार काम चल रहा है, लेकिन इस तरह की चर्चाएं बोर्डरूम तक ही सीमित रहनी चाहिए।

'यह एक सतत प्रक्रिया है'
सैकिया ने कहा कि टीम के भविष्य को लेकर सभी संबंधित पक्षों के बीच नियमित बातचीत होती रहती है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास एक मजबूत टीम और कई विशेषज्ञ हैं। सभी हितधारकों को साथ लेकर निर्णय लिए जाते हैं। क्रिकेट समिति, चयनकर्ता, सपोर्ट स्टाफ, मुख्य कोच और संबंधित खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा होती रहती है। इसके लिए किसी विशेष बैठक की जरूरत नहीं है। यह एक सतत प्रक्रिया है।' हालांकि उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अंदरूनी स्तर पर क्या चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली पर नहीं खोले पत्ते
हाल के महीनों में रोहित और कोहली के 2027 विश्व कप खेलने को लेकर काफी चर्चा हुई है। दोनों खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में खेलने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे हैं। सैकिया ने कहा, 'मैं मीडिया या जनता के सामने ऐसी जानकारी साझा नहीं कर सकता। ये रणनीतिक चर्चाएं हैं और इन्हें बोर्डरूम के भीतर ही रहना चाहिए।'
विज्ञापन

सरकार की नीति का पालन करेगा बीसीसीआई
सैकिया ने भारत के संभावित बांग्लादेश दौरे पर भी अपनी बात रखी। पिछले वर्ष बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारत का सीमित ओवरों का दौरा टाल दिया गया था। अब वहां नई निर्वाचित सरकार और नया क्रिकेट प्रशासन मौजूद है। इस पर सैकिया ने कहा, 'बीसीसीआई का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हम भारत सरकार की नीतियों और दिशानिर्देशों का पालन करते हैं। द्विपक्षीय या बहुराष्ट्रीय खेल आयोजनों को लेकर केंद्र सरकार जो नीति तय करती है, हम उसी के अनुसार चलते हैं।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी देश में किस प्रकार की सरकार है, इससे बीसीसीआई का कोई संबंध नहीं है।

भविष्य की तैयारी पर फोकस
सैकिया के बयान से इतना साफ है कि 2027 विश्व कप को लेकर बीसीसीआई ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आने वाले महीनों में टीम चयन, खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस के आधार पर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed