{"_id":"6a33aed1915ee5f4c907ac0c","slug":"eng-vs-nz-glenn-phillips-wore-goggles-while-facing-jofra-archer-in-the-second-test-at-the-oval-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ Test: चश्मा पहनकर जोफ्रा आर्चर का सामना करते दिखे ग्लेन फिलिप्स, बाउंसर पर ऐसा हुआ हाल; क्रीज पर जमे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ENG vs NZ Test: चश्मा पहनकर जोफ्रा आर्चर का सामना करते दिखे ग्लेन फिलिप्स, बाउंसर पर ऐसा हुआ हाल; क्रीज पर जमे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के ओवल में जारी दूसरे टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स सनग्लासेस पहनकर बल्लेबाजी करते दिखे। इस पर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है तो कोई इसका मजाक बना रहा है। फिलिप्स अर्धशतक लगाने की दहलीज पर हैं।
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था। अब केनिंग्टन ओवल में दूसरा टेस्ट जारी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, मैच के पहले दिन ग्लेन फिलिप्स अलग ही वजह से सुर्खियों में रहे। वह सनग्लासेस पहनकर बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने सनग्लासेस पहनकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का भी सामना किया। इस दौरान बाउंसर्स पर वह क्रीज पर इधर उधर गिरते पड़ते भी दिखे, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक वह मैदान पर जमे हुए हैं।
गॉगल्स पहनकर बल्लेबाजी करते दिखे फिलिप्स
दरअसल, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दिन ही 188 रन तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवा दिए। कप्तान टॉम लाथम 27 रन, डेवोन कॉनवे नौ रन, हेनरी निकोल्स 24 रन, रचिन रवींद्र 33 रन और डेरिल मिचेल 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने 51 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे। जब वह उतरे तो सनग्लासेस के साथ आए। इस दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना सनग्लासेस पहनकर ही किया। इस दौरान वह मैदान पर कई बार बैलेंस बिगड़ने के कारण गिरे भी।

अर्धशतक लगाने की दहलीज पर फिलिप्स
हालांकि, उन्होंने ध्यान भंग नहीं होने दिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। फिलिप्स ने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी भी निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक फिलिप्स 74 गेंद में नौ चौके की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि वह दूसरे दिन भी ग्लासेस पहनकर आते हैं या नहीं। नाथन स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स के साथ काइल जेमीसन क्रीज पर हैं। जेमीसन छह रन बनाकर नाबाद हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 291 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर और जेकब बेथेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और जोश टंग को एक-एक विकेट मिला।