सब्सक्राइब करें

IND W vs NED W Highlights: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया, श्री चरणी ने झटके चार विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 114 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। 

ind-w vs ned-w highlights india w vs netherlands w t20 world cup 2026 match updates
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 17-Jun-2026

भारत ने जीता मुकाबला

भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। बुधवार को लीड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में श्री चरणी ने चार विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा ने तीन विकेट झटके। वहीं, नंदनी शर्मा को दो और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।
09:47 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: फीबी मोलकेन्बोर और स्टेयर कैलिस आउट हुईं

फीबी मोलकेन्बोर और स्टेयर कैलिस आउट हो गईं। अब कप्तान बैबेट डी लीड और रॉबिन रिज्क क्रीज पर मौजूद हैं। 
09:19 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड को पहला झटका

नीदरलैंड को पहला झटका नंदनी शर्मा ने दिया। उन्होंने हीदर साइगर्स को मंधाना के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हुईं। अब कप्तान बाबेट डी लीड क्रीज पर आई हैं।
08:56 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू

नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। हीदर साइगर्स और फीबी मोलकेन्बोर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:46 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: भारत की पारी समाप्त

भारत ने नीदरलैंड को 210 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह महिला टी20 विश्व कप का किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में नीदरलैंड की ओर से कैरोलीन डी लैंग ने दो विकेट लिए जबकि आइरिस विलिंग, हीदर साइगर्स और मायरेथ वैन डेन रॉड ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
08:28 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका यास्तिका के रूप में लगा। वह सिर्फ तीन रन बना सकीं। अब ऋचा का साथ देने हरमनप्रीत कौर आई हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 177 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। वह 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं। अब ऋचा घोष का साथ देने यास्तिका भाटिया आई हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 168 रन है।
08:17 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका डी लैंग ने दिया। उन्होंने उप-कप्तान स्मृति मंधाना को विलिंग के हाथों कैच कराया। वह 47 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुईं। अब जेमिमा रोड्रिग्स का साथ देने ऋचा घोष आई हैं।
08:01 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: शेफाली आउट, मंधाना का पचासा

भारत को पहला झटका सीगर्स नेद दिया। उन्होंने शेफाली को अपना शिकार बनाया। वह 38 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, स्मृति मंधाना ने भी 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल वह 50 और जेमिमा रोड्रिग्स आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 13 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।
07:50 PM, 17-Jun-2026

IND W vs NED W Live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed