{"_id":"6a3506a5cc70f07b4c01787a","slug":"eng-vs-nz-ben-stokes-likely-to-return-to-england-squad-for-third-test-against-new-zealand-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: नाइटक्लब विवाद के बाद फिर इंग्लैंड टीम में लौटेंगे बेन स्टोक्स? तीसरे टेस्ट मैच में वापसी के संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: नाइटक्लब विवाद के बाद फिर इंग्लैंड टीम में लौटेंगे बेन स्टोक्स? तीसरे टेस्ट मैच में वापसी के संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हो सकती है। कर्फ्यू तोड़ने के विवाद के बाद ईसीबी और चयनकर्ता इस ऑलराउंडर को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं।
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकते हैं। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और चयनकर्ता इस स्टार ऑलराउंडर को दोबारा टीम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
क्या था पूरा विवाद?
लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड की जीत हुई थी। इस जीत के बाद बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को मिडनाइट कर्फ्यू (आधी रात की समय सीमा) का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस विवाद के बाद ऐसी अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं कि स्टोक्स से टेस्ट कप्तानी छीनी जा सकती है और वह इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं।

जांच पूरी होने के कगार पर
बीसीसीआई और अन्य मीडिया घरानों की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी और स्वतंत्र क्रिकेट रेगुलेटर द्वारा की जा रही जांच अब अपने अंतिम चरण में है। इसी वजह से स्टोक्स के नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले अगले मुकाबले के लिए टीम से जुड़ने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि स्टोक्स पिछले चार वर्षों से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी अनुपस्थिति में मौजूदा टेस्ट मैच के लिए जो रूट को टीम की कमान सौंपी गई है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उप-कप्तान हैरी ब्रुक को नजरअंदाज करने का फैसला किया था।

काउंटी क्रिकेट से मैदान पर लौट रहे हैं स्टोक्स
बेन स्टोक्स शुक्रवार को मैदान पर एक्शन में दिखाई देंगे। उन्हें चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ डरहम के लिए सेकेंड डिवीजन काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम और डेब्यू करने वाले तीन खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भी भेजी थीं। हालांकि, ईसीबी की इस कार्रवाई के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम, स्टोक्स को लेकर काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं।
इस बीच डरहम के कोच रयान कैंपबेल ने स्टोक्स का बचाव करते हुए कहा कि बेन जानते हैं कि उन्होंने गलती की है और कर्फ्यू तोड़ा है, लेकिन इस मामले पर आई कुछ प्रतिक्रियाएं जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दी गई हैं। मैंने उन्हें जितना देखा है, वह अच्छे मूड में हैं, ट्रेनिंग पर लौट आए हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बाकी चीजें खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगी। बेन एक सच्चे प्रतिस्पर्धी हैं, उन्हें खेलना पसंद है और वह मैदान पर उतरना चाहते हैं।

इयान बॉथम ने जताई संन्यास की आशंका
इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने इस पूरे विवाद पर चिंता जताते हुए कहा था कि अगर स्टोक्स को टेस्ट कप्तानी से हटाया गया तो वह क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। बॉथम ने 'ओवरलैप' पॉडकास्ट के 'स्टिक टू क्रिकेट' शो में कहा "अगर बेन कप्तानी गंवाने के बाद क्रिकेट से दूर जाने का फैसला करते हैं, तो मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा। मुझे नहीं पता कि आगे इसका क्या नतीजा निकलने वाला है।"
क्यों सख्त हुआ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड?
खिलाड़ियों पर लगाए गए इस सख्त कर्फ्यू के पीछे कुछ पुरानी घटनाएं जिम्मेदार हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मिली हार के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर अत्यधिक शराब पीने के आरोप लगे थे। वहीं एशेज सीरीज से ठीक पहले, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रुक को न्यूजीलैंड के एक नाइट क्लब में एक बाउंसर द्वारा चोटिल कर दिया गया था। इन विवादों के बाद ही ईसीबी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लागू किया था। खिलाड़ियों के इस रवैये पर इयान बॉथम ने नाराजगी जताते हुए आगे कहा, "कुछ खिलाड़ी बस बात सुनते ही नहीं हैं। मुझे मैच खत्म होने के ठीक बाद नाइट क्लब जाने की वजह आज तक समझ नहीं आई।"