{"_id":"6a33a189c9cc8b777b058236","slug":"is-team-india-creating-confusion-over-batting-roles-manoj-tiwary-questions-gill-jaiswal-move-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: गिल और यशस्वी को लेकर टीम इंडिया में कन्फ्यूजन? पूर्व क्रिकेटर ने कोच गंभीर के फैसले पर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs AFG: गिल और यशस्वी को लेकर टीम इंडिया में कन्फ्यूजन? पूर्व क्रिकेटर ने कोच गंभीर के फैसले पर उठाए सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराने और शुभमन गिल को नंबर तीन पर भेजने के फैसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सवाल उठाए हैं।
शुभमन गिल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही 170 रन से बड़ी जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन टीम संयोजन को लेकर बहस छिड़ गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी का मानना है कि ओपनिंग क्रम में किए गए बदलाव भविष्य में टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने भेजा गया, जबकि नियमित ओपनर शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि जायसवाल केवल चार रन बनाकर आउट हो गए, जबकि गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया।

मनोज तिवारी ने उठाए सवाल
मनोज तिवारी ने कहा कि इस फैसले से बल्लेबाजों के बीच अपनी भूमिका को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका मानना है कि खिलाड़ियों को उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर स्पष्टता मिलनी चाहिए।
तिवारी ने कहा, 'आने वाले मैचों में यह टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन सकता है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा से ओपनिंग कराई गई, लेकिन अब शुभमन गिल ने नंबर तीन पर रन बना दिए हैं। ऐसे में वह भी अपनी बल्लेबाजी स्थिति के बारे में सोच रहे होंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं जानता कि टीम प्रबंधन क्या हासिल करना चाहता था। मुझे यहां स्पष्टता की कमी दिखाई देती है। हालांकि यह अच्छी बात है कि जायसवाल जैसे योग्य खिलाड़ी को मौका मिला। रोहित शर्मा को भी दबाव से बचने के लिए रन बनाने की जरूरत है।'

नंबर तीन पर उतरकर गिल ने खेली मैच जिताऊ पारी
ओपनिंग से हटाए जाने के बावजूद शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और दो छक्के शामिल रहे। गिल ने एक बार फिर साबित किया कि वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

ईशान किशन ने भी जड़ा शतक
गिल के अलावा ईशान किशन ने भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 79 गेंदों में 125 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और सात छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 400 रन का आंकड़ा पार करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
403 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत में ठीक-ठाक नजर आई, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली। अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने दो सफलताएं हासिल कीं। पूरी अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई।

लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने गिल
शानदार शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल को लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को खेला जाएगा, जहां भारत क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा।