IND Vs AFG: 'भारतीय टीम की जर्सी पहनकर उतरना सपना था'; अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू पर भावुक हुए प्रिंस यादव
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। इस खास मौके पर वह भावुक नजर आए और कहा कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना और देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना था। श्रेयस अय्यर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। इस खास मौके को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपनों में से एक का पूरा होना बताया। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को डेब्यू कैप प्रदान की। यह पल उनके लिए बेहद यादगार रहा।
कैप सौंपते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा "कैप नंबर 263, प्रिंस। यहां तक पहुंचने के लिए आपने काफी मेहनत की है और आपका प्रदर्शन भी इसकी गवाही देता है। आप इस अवसर के पूरी तरह हकदार हैं। आपने कल कहा था कि आप अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं और अपने साथ जुड़े सभी लोगों को खुश देखना चाहते हैं। आपको, आपके परिवार और इस सफर में आपका साथ देने वाले हर व्यक्ति को शुभकामनाएं। अच्छा प्रदर्शन करो।"
पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर हुए भावुक
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में प्रिंस यादव ने अपने जज्बात व्यक्त किए। उन्होंने कहा "जब कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है तो उसका सपना भारत के लिए खेलना और भारतीय टीम की जर्सी पहनना होता है। हेडशॉट के दौरान मैंने पहली बार यह जर्सी पहनी और वह एहसास बहुत खास था। मेरे माता-पिता को भी इस पर गर्व महसूस हुआ और इसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।"
टीम के लिए प्रदर्शन करना सबसे बड़ी प्राथमिकता
प्रिंस यादव ने कहा कि डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन उनके लिए सबसे अहम बात टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा "डेब्यू करना अच्छी बात है, लेकिन असली खुशी तब होगी जब मैं अपनी टीम के लिए योगदान दूंगा और टीम को जीत दिलाने में मदद करूंगा।"
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से बनाई पहचान
प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला। आईपीएल के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में प्रिंस यादव ने कहा था कि उनका लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप खेलना और उसे जीतना है। भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू को उनके इसी बड़े सपने की शुरुआत माना जा रहा है।