Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Grace Hayden Enjoys Romantic Paris Getaway With Boyfriend; Shares Concert Moments and Eiffel Tower Kiss
{"_id":"6a33974b506ddac20c07fc79","slug":"grace-hayden-enjoys-romantic-paris-getaway-with-boyfriend-shares-concert-moments-and-eiffel-tower-kiss-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं ग्रेस हेडन; कॉन्सर्ट का उठाया लुत्फ, एफिल टावर के सामने किस भी किया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं ग्रेस हेडन; कॉन्सर्ट का उठाया लुत्फ, एफिल टावर के सामने किस भी किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:29 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं। 16 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाली ग्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह कॉन्सर्ट का आनंद लेती, पेरिस घूमती और एफिल टावर के सामने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिताती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्रेस इन दिनों फ्रांस में हैं और अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली।
2 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड
- फोटो : Instagram
जन्मदिन के जश्न के बाद पेरिस में रोमांटिक अंदाज
16 जून को ग्रेस हेडन ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के अगले ही दिन उन्होंने पेरिस से कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में एफिल टावर के खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने पोज देती दिखाई दीं।
उन्होंने पेरिस की कई तस्वीरें साझा की हैं और पोस्ट के साथ ग्रेस ने लिखा, 'पेरिस में जन्मदिन की सुबह हुई।' वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया, 'फ्रांस में सपनों जैसी जिंदगी जी रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड
- फोटो : Instagram
एफिल टावर के सामने रोमांटिक वीडियो
ग्रेस की सबसे चर्चित पोस्ट वह वीडियो रही, जिसमें वह रात के समय एफिल टावर के सामने अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ रोमांटिक पल बिताती नजर आईं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई देते हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में ग्रेस ने फ्रेंच भाषा का मशहूर प्रेम वाक्यांश 'Je t’aime' इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ है 'मैं तुमसे प्यार करती हूं'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।