सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup Blow for England team captain Brunt ruled out of the next two matches due to injury

Women's T20 World Cup: इंग्लैंड टीम को लगा झटका, कप्तान ब्रंट चोट के कारण अगले दो मैचों से हुईं बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड की महिला टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम की कप्तान नेट साइवर ब्रंट चोट के कारण टी20 विश्व कप के अगले दो मैचों से बाहर हो गई हैं। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है और पहले दोनों मैच जीते हैं।

Women's T20 World Cup Blow for England team captain Brunt ruled out of the next two matches due to injury
ब्रंट - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट महिला टी20 विश्व कप 2026 के अगले दो मैचों से बाहर हो गई हैं। मंगलवार शाम को द रोज बाउल में आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी में जीत के दौरान उनकी बाईं पिंडली में खिंचाव आ गया। उपकप्तान चार्ली डीन शनिवार को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच और 24 जून को लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी।

ईसीबी ने दिया अपडेट
33 साल की ब्रंट इंग्लैंड की चार विकेट की जीत में 48 के स्कोर पर पिंडली में जकड़न महसूस होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। मैच खत्म होने पर उन्होंने कहा था कि यह सावधानी के तौर पर लिया गया फैसला था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को बताया, इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नट साइवर-ब्रंट को मंगलवार को साउथैम्प्टन में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्रुप मैच में आयरलैंड विमेंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय, उनकी हाल की चोट वाली ही जगह पर बाएं पिंडली की मसल स्ट्रेन हो गई। स्कैन और इंग्लैंड मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद वह स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इंग्लैंड की मेडिकल टीम उन पर नजर रखेगी। वह टीम में रहते हुए अपने रिहैब से गुजर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए चिंता की बात
ब्रंट की पिंडली की चोट का मेजबान इंग्लैंड के लिए चिंता की बात है। इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। अप्रैल में पिंडली में मामूली चोट लगने के बाद वह छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से बाहर हो गई थीं। इस वजह से वह न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गई थीं। इंग्लैंड के अगले दो मैचों में ब्रंट के नहीं होने का मतलब है कि सोफिया डंकले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकती हैं। एमी जोन्स या एलिस कैप्सी को भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed