फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2026 Men Cricket: Which Teams Will Participate Can India Face Pakistan Know Everything in 7 Points

एशियाड: पुरुष क्रिकेट में कौन सी टीमें होंगी शामिल, भारत-पाकिस्तान में होगा मैच? सात प्वाइंट में जानें सबकुछ

Wed, 23 Sep 2026 05:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 05:12 AM IST
सार

एशियन गेम्स में अब पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शुरू होने को है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की अगुआई में इसमें हिस्सा लेने उतरेगी। कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और भारत अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Men Cricket: Which Teams Will Participate Can India Face Pakistan Know Everything in 7 Points
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

एशियन गेम्स की क्रिकेट स्पर्धा में भारत की बेटियों ने झंडा गाड़ा और लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब बारी पुरुष टीम की है जो एशियाड में अपना स्वर्ण बचाने के इरादे से उतरेगी। महिलाओं की तरह भारत की पुरुष टीम भी काफी मजबूत है और स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा कब से शुरू होगी, कौन-कौन सी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और इसका प्रारूप क्या होगा...
विज्ञापन


एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत 24 सितंबर से होगी। पहले मैच में मेजबान जापान का सामना अफगानिस्तान से होगा। एशियन गेम्स में चौथी बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत ने पिछली बार हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था और अब उसकी नजरें लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने पर होंगी। आइए एशियाड में क्रिकेट जुड़ी अहम बातों को सवाल-जवाब के तौर पर जानें...
विज्ञापन

किस प्रारूप में होंगे मैच?
एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट मैच भी महिलाओं की तरह टी20 प्रारूप में ही खेले जाएंगे। सबसे निचली रैंकिंग वाली छह टीमों को दो-दो के ग्रुप में बांटा गया है। तीन-तीन टीमों वाले दोनों ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार खेलेंगी। यह मुकाबले 24 से 26 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। बाकी चार फुल मेंबर देशों को उनकी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। 28 सितंबर से शुरू होने वाले नॉकआउट चरण में उनका सामना ग्रुप चरण से आगे बढ़ी चार टीमों से होगा। इसके बाद सेमीफाइनल, फाइनल और कांस्य पदक प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। फाइनल और तीसरे स्थान का मुकाबला तीन अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

Asian Games 2026 Men Cricket: Which Teams Will Participate Can India Face Pakistan Know Everything in 7 Points
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव-बुमराह पर रहेगी नजर
भारत के वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षण होंगे। हालांकि, वैभव प्लेइंग-11 में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर संशय है क्योंकि भारत ने अब तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया है। बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान के लिए सइम अयूब की वापसी भी चर्चा में है। वहीं, नेपाल के अनुभवी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। मेजबान जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग भी सुर्खियों में रहेंगे। 
विज्ञापन

भारत क्यों है खिताब का दावेदार
भारत पिछले दो टी20 विश्व कप जीत चुका है और एशियन गेम्स के लिए भी उसने लगभग अपनी पहली पसंद की टीम जापान भेजी है। यह तब है, जब इसी दौरान भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। बांग्लादेश ही दूसरा फुल मेंबर देश है, जिसने अपनी पहली पसंद की टीम उतारी है। आईसीसी टीम रैंकिंग में वह आठवें स्थान पर है। ऐसे में भारत को टूर्नामेंट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस अभियान के लिए वीवीएस लक्ष्मण को अस्थायी मुख्य कोच बनाया गया है।

Asian Games 2026 Men Cricket: Which Teams Will Participate Can India Face Pakistan Know Everything in 7 Points
एशियन गेम्स - फोटो : BCCI
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच की कितनी संभावना
अभी यह तय नहीं है, लेकिन इसकी संभावना काफा ज्यादा है। अगर दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लेती हैं, तो एक अक्तूबर को पहले सेमीफाइनल में उनका सामना हो सकता है। 

एशियाड में कब से शुरू हुआ क्रिकेट
एशियन गेम्स में पुरुष और महिला क्रिकेट पहली बार 2010 में खेला गया था। उस साल बांग्लादेश ने फाइनल में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2014 में क्रिकेट को फिर शामिल किया गया, जहां श्रीलंका चैंपियन बना था। फिर 2022 संस्करण में क्रिकेट की वापसी हुई थी।

बारिश से धुला मैच तो किसे फायदा
इस बार भी प्लेइंग कंडीशंस पिछली बार जैसी ही रहेंगी। अगर कोई नॉकआउट मुकाबला बिना नतीजे के रद्द हो जाता है, तो आईसीसी की आधिकारिक टी20 रैंकिंग में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस स्थिति में भारतीय टीम को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

कहां खेले जाएंगे मुकाबले
एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के सभी 14 मैच जापान के निशिन शहर स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। यह मैदान नागोया शहर के बाहरी इलाके में है। हाल ही में यहां महिला क्रिकेट के मैच भी खेले गए थे और इस बार भी हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed